उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, कम हुआ महाकालेश्वर अतिथि निवास का किराया

Updated on 03-11-2024 12:30 PM

 उज्जैन । महाकाल मंदिर समिति ने भक्तों को दीपावली का उपहार दिया है। समिति ने श्री महाकालेश्वर अतिथि निवास के कमरों का किराया आधे से भी कम कर दिया है। इसके अलावा नवशृंगारित हरसिद्धि धर्मशाला में भी कमरों के किराए की नई दर लागू कर दी है।


देश विदेश से आने वाले भक्तों को यहां कम किराए में तीन सितारा होटल जैसी सुविधा मिल रही है। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा हरसिद्धि मंदिर के समीप पं.सूर्यनारायण व्यास अतिथि निवास के नाम से धर्मशाला का संचालन किया जाता है। इसमें करीब 28 कमरे तथा 6 हाल हैं।


भक्तों को थ्री स्टार होटल जैसी सुविधा

मंदिर समिति ने हाल ही में हरसिद्धि धर्मशाला को नवशृंगारित कराया है, अब भक्तों को यहां तीन सितारा होटल जैसी सुविधा मिलने लगी है। नए सुविधा के साथ धर्मशाला के किराए की नई दूर लागू की गई है, जो प्राइवेट होटल व यात्रीगृहों से काफी कम है।


इसके अलावा मंदिर समिति ने कुछ समय पहले यात्री सुविधा में विस्तार करते हुए महाकाल महालोक के सामने पार्किंग परिसर में एक दानदाता के सहयोग से श्री महाकालेश्वर अतिथि निवास का निर्माण कराया था। इसमें छह एसी रूम तथा तीन हाल हैं। शुरुआत में समिति ने अतिथि निवास के कमरे तथा हाल का किराया बाजार मूल्य पर निर्धारित कर दिया था।


अधिक किराया होने के कारण यात्री यहां ठहरने से गुरेज करते थे, इसके चलते यात्री निवास खाली पड़ा रहता था। इस बार श्रावण मास में अतिथि निवास के कमरों की बुकिंग नहीं हुई, यह देखते हुए मंदिर समिति ने इसका किराया कम करने का निर्णय लिया और बीते दिनों प्रबंध समिति की बैठक में इस पर स्वीकृति की मुहर लगा दी।


हरसिद्धि धर्मशाला में किराए की नई दर


हरसिद्धि धर्मशाला में डबल बेड एसी रूम का किराया 1250 रुपये, तीन बेड एसी रूम 1700 रुपये, 4 बेड एसी रूम 2 हजार रुपये, 7 बेड ऐसी हाल 2700 रुपये, 8 बेड एसी हाल 3 हजार रुपये तथा 10 बेड ऐसी हाल का किराया 3500 रुपये निर्धारित किया गया है।


महाकालेश्वर अतिथि निवास


महाकालेश्वर अतिथि निवास में पहले 6 बेड के हाल का किराया 5500 रुपये था, इसे घटाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार तीन बेड का कमरा 3300 रुपये की जगह 2000 रुपये तथा दो बेड के कमरे का किराया 2300 की जगह 1250 रुपये में कर दिया गया है।


प्रबंध समिति के निर्णय से नई दर लागू की


प्रबंध समिति की बैठक में श्री महाकालेश्वर अतिथि निवास तथा पं.सूर्यनारायण व्यास हरसिद्धि धर्मशाला के लिए कमरों के किराए की नई दर लागू की गई थी। इसे लागू कर दिया गया है। - रवि देवधर, प्रबंधक हरसिद्धि धर्मशाला व अतिथि निवास


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.