T20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, ये 2 धाकड़ गेंदबाज हुए फिट

Updated on 11-09-2022 06:01 PM
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। टीम के दो प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल पूरी तरह से फिट हो गए हैं और वे सलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, माना ये भी जा रहा है कि वे अभी रिहैब के दौर से गुजर रहे हैं तो शायद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाल टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध न हों।

एक टेस्ट मैच में कप्तानी कप चुके जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल एशिया कप 2022 के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, वे टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिट हो गए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो बुमराह और पटेल ने फिटनेस हासिल कर ली है। हालांकि, अभी फिटनेस टेस्ट से उनको गुजरना होगा। जसप्रीत बुमराह को बैक इंजरी थी, जबकि हर्षल पटेल साइड स्ट्रेन के कारण टीम से बाहर हो गए थे।  

दोनों गेंदबाजों ने अपनी पूरी फिटनेस हासिल कर ली है और हाल ही में बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में सामान्य रूप से गेंदबाजी की है। ऐसे में अब सवाल ये है कि टी20 वर्ल्ड कप में ये किनकी जगह खेलेंगे। माना ये जा रहा है कि आवेश खान, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल में से किन्हीं दो गेंदबाजों को बाहर होना पड़ सकता है, क्योंकि ये दोनों टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं।

एशिया कप 2022 के लिए चार तेज गेंदबाजों को चुना गया था, जिनमें भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान के अलावा हार्दिक पांड्या शामिल थे, लेकिन आवेश खान अब शायद टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं जाएंगे। इस तरह बुमराह, भुवी, पांड्या, अर्शदीप और हर्षल टी20 विश्व कप के लिए चुने जा सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान 15 सितंबर को होना है। इसी दौरान साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी टीम चुनी जाएगी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.