एमपी में सरकारी कर्मचारी निजी अस्पताल में करा सकेंगे इलाज:​​​​​​​प्रदेश के 50 से ज्यादा हॉस्पिटल सूचीबद्ध, मनमानी वसूली पर रद्द होगी मान्यता

Updated on 24-05-2025 12:49 PM

मध्यप्रदेश सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए इलाज को और अधिक सुलभ और रियायती बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।

अब प्रदेश के 50 से अधिक निजी अस्पतालों को मनोनीत सूचीबद्ध अस्पताल घोषित किया गया है। यहां सरकारी कर्मचारी सीजीएचएस (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) की पैकेज दरों पर उपचार ले सकेंगे।

22 मई को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इन अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन से लेकर ऑपरेशन, दवाएं, जांच, आईसीयू, डॉक्टर फीस, फिजियोथेरेपी और नर्सिंग सेवाएं तक सभी शुल्क पैकेज में शामिल होंगे।

अस्पतालों को अलग से दवा या उपकरण बेचने की अनुमति नहीं होगी। इलाज के बाद कर्मचारी को शासन द्वारा तय प्रारूप में बिल देना अनिवार्य होगा। इस सूची में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, शाजापुर, कटनी, हरदा, बैतूल, विदिशा, होशंगाबाद जैसे शहरों के प्रतिष्ठित अस्पताल शामिल हैं।

जानिए क्या मिलेगा इस योजना में

  • कोई बीमा या एडवांस जरूरी नहीं
  • जनरल वार्ड में 10% कम व प्राइवेट वार्ड में 15% ज्यादा राशि प्रतिपूर्ति योग्य
  • डायलिसिस सहित डे-केयर इलाज की सुविधा शामिल
  • सेमी प्राइवेट वार्ड की सीजीएचएस दरें लागू होंगी

इन सेवाओं का मिलेगा लाभ जनरल मेडिसिन, सर्जरी, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, रेडिएशन और मेडिकल ऑन्कोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, स्त्री-रोग, ईएनटी, दंत शल्य चिकित्सा, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, पॉलिट्रोमा और डायलिसिस जैसी सेवाएं अस्पतालों में उपलब्ध होंगी।

अस्पतालों पर होगी निगरानी सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अस्पताल सीजीएचएस दर से अधिक शुल्क वसूलता है या सेवा मानक में कमी पाई जाती है, तो उसकी मान्यता बिना सूचना के तत्काल रद्द कर दी जाएगी। कार्डियक सर्जरी जैसे मामलों में कैथ लैब, आईसीसीयू, विशेषज्ञ डॉक्टर और ब्लड बैंक जैसी सुविधाएं अनिवार्य होंगी।

इन अस्पतालों के नाम शामिल प्रमुख नामों में लक्ष्या मल्टी स्पेशियलिटी, पीपुल्स जनरल हॉस्पिटल, बंसल, रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज, सीएचएल ट्रस्ट, श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट, भंडारी हॉस्पिटल, कृष मेमोरियल, आईटीएम ग्वालियर, आदित्य सुपर स्पेशियलिटी, श्री बालाजी हॉस्पिटल और विंध्य हॉस्पिटल जैसे सेंटर शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.