माह की पहली तारीख को मिलेगा शासकीय कर्मचारियों को वेतन

Updated on 20-01-2024 12:46 PM
भोपाल। अब जिले के शासकीय विभागों में कार्यरत लगभग 40 हजार अधिकारी एवं कर्मचारियों को हर महीने की पहली तारीख को वेतन मिल जाएगा। अब तक उन्हें 12 तारीख तक वेतन मिल पाता था। लेटलतीफ वेतन मिलने को लेकर कलेक्टर भी कई बार नाराजगी व्यक्त कर चुके थे और हिदायत भी दी थी। इसी के चलते जिला कोषालय ने तैयारी कर ली है कि जनवरी का वेतन फरवरी की पहली तारीख को ही खातों में डाल दिया जाएगा। ऐसे में यह सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।
जानकारी के अनुसार जिले में 19 हजार 960 नियमित अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी विभागों में पदस्थ हैं और इतने ही संविदा, दैनिक वेतनभोगी और अन्य वर्गों के कर्मचारी कार्यरत हैं। जिला कोषालय भोपाल द्वारा हर महीने वेतन जारी किया जाता है। देखने में आया कि कई विभागों के अधिकारी देर से वेतन के बिल लगाते हैं। इसके चलते उन विभागों के कर्मचारी-अधिकारियों को पिछले महीने का वेतन 10 से 12 जनवरी तक उनके बैंक खाते में पहुंचा था। जिला कलेक्टर ने टाइमलाइन मीटिंग के दौरान इस पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि समय पर जिला कोषालय में देयक बिल लगाए जाएं। विभागीय सूत्रों के अनुसार कलेक्टर ने जिले के ऐसे लेटलतीफ कई विभाग प्रमुखों के प्रति सख्ती बरती है, तब जाकर स्थिति में सुधार हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि माह की पहली तारीख को शासकीय अवकाश हो तो उसके पूर्व या बाद के कार्यदिवस को वेतन का भुगतान किया जाएगा।

इनका कहना है

सभी आहरण संवितरण अधिकारियों से समय पर वेतन से संबंधित देयक कोषालय भेजने के लिए कहा गया है। इस बार हमने पूरी तैयारी कर ली है। फरवरी की पहली तारीख को अधिकारी-कर्मचारियों के खाते में वेतन डाल दिया जाएगा।

                                                                                  - विक्रम छिरोलिया, जिला कोषालय अधिकारी, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.