दो ग्राम पंचायतों में खुलेंगी शासकीय उचित मूल्य की दुकान, कल तक आवेदन का अंतिम मौका

Updated on 06-06-2023 06:11 PM
भोपाल। जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन दो ग्राम पंचायतों में नई शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए आनलाइन आवेदन 07 जून तक आमंत्रित किए गए हैं। पूर्व में यह तिथि 31 मई निर्धारित थी। ग्रामीण क्षेत्र के नवीन परिसीमन पश्चात भोपाल जिले में दो ग्राम पंचायतें शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन हैं, जिन के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। इस तरह इन दो दुकानों को लेने के लिए कल आखिरी मौका बचा हुआ है।

हुजूर विकासखंड में हैं पंचायतें

खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बताया कि पात्र संस्थाओं से उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में नवीन उचित मूल्य दुकान खोलने की प्रक्रिया के लिए आनलाइन आवेदन बुलाए गए हैं। मालाकार ने बताया कि हुजूर विकासखंड में उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायत हुजूर में पाटनिया, गुराडिया में नवीन शासकीय मूल्य उचित दुकान खोली जानी है। इन ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकान के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसी संस्था जिनका पंजीयन उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए आवेदन दिनांक से एक वर्ष नहीं होने पर, ऐसी संस्था दुकान आवंटन के लिए पात्र नहीं होगी।

यह है आवेदन की प्रक्रिया

मालाकार ने बताया कि पात्र संस्थाएं ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए आनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट https//rationmirtra.nic.in/newshop/Public/EstCmpRegistration.aspx पर कर सकती हैं। दुकान आवंटन संबंधी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्र संस्थाएं अवकाश के दिनों में भी आनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.