सरकार को हाई कोर्ट में बताना है क्लर्क कालोनी एक्टेंशन, इलेक्ट्रानिक काम्प्लेक्स को बगैर विकास के पूर्णता प्रमाण पत्र कैसे जारी किया

Updated on 27-10-2023 11:58 AM

इंदौर। सरकार को शुक्रवार को हाई कोर्ट में बताना है कि क्लर्क कालोनी एक्सटेंशन और इलेक्ट्रानिक काम्प्लेक्स को बगैर विकास पूरा हुए पूर्णता प्रमाण पत्र कैसे जारी कर दिया गया। सरकार को यह जवाब उस जनहित याचिका में देना है जिसमें उक्त दोनों कालोनियों को बगैर विकास पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने का मुद्दा उठाया गया है।

जनहित याचिका एडवोकेट मनीष यादव के माध्यम से दायर हुई है। इसमें क्लर्क कालोनी एक्टेंशन और इलेक्ट्रानिक काम्प्लेक्स की वैधता को चुनौती दी गई है। कहा है कि तत्कालीन अधिकारियों ने कालोनाइजर को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से साठगांठ कर फर्जी शपथ पत्र स्वीकारा है। बगैर मौका निरीक्षण किए अधिकारियों ने मान लिया कि इन दोनों कालोनियों में विकास पूरा हो गया है।

बगैर जांच न सिर्फ पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया गया बल्कि शासन के पास बंधक बनाए गए भूखंडों को बंधन मुक्त भी कर दिया गया। इसका लाभ उठाते हुए कालोनाइजर ने कमजोर आय वर्ग के लिए आरक्षित भूखंड बेच दिए। उपायुक्त सहकारिता ने भी जांच में गड़बड़ी की बात स्वीकारी थी। एडवोकेट यादव ने बताया कि हमने उक्त दोनों कालोनियों को अवैध घोषित करने की मांग भी की है।

न्यायालय परिसर में टाइपिंग करवाना हुआ महंगा

न्यायालय परिसर में दस्तावेज तैयार करवाना वकीलों और पक्षकारों की जेब पर भारी पड़ेगा। इंदौर जिला न्यायालय आवेदन-पत्र लेखक संघ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौरसिया और सचिव गोपाल सोनी ने बताया कि मप्र उच्च न्यायालय के आदेश के बाद संशोधित दरें जारी कर दी गई हैं। जिला न्यायालय में कार्यरत अनुज्ञप्तिधारक टाइपिस्ट अब कंप्यूटर टाइपिंग के लिए 25 रुपये प्रति पेज और हस्त टंकन (मेन्यूअल टाइपिंग) के लिए 20 रुपये प्रति पेज के हिसाब से भुगतान प्राप्त कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.