स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और उत्कृष्ट बनाने सरकार निरंतर प्रयासरत :राज्य मंत्री श्री पटेल

Updated on 17-02-2024 11:48 AM

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने शुक्रवार को 108 कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। राज्य मंत्री ने एकीकृत रेफेरल परिवहन प्रणाली (आईआरटीएस) को समझा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और उत्कृष्ट बनाने के लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। श्री पटेल ने सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि आने वाले कॉल पर पूर्ण संवेदनशीलता से चर्चा कर सेवाओं के प्रदाय में सहयोग प्रदान करें।

उल्लेखनीय है कि आईआरटीएस द्वारा प्रतिदिन लगभग 9000 प्रकरण अग्रेषित कर हितग्राहियों को एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाती है। लगभग 4000 प्रकरण बेसिक और एडवांस लाइफ सपोर्ट के और लगभग 5000 प्रकरण गर्भवती महिलाओं और बच्चों को एम्बुलेंस सेवा प्रदाय संबंधी होते हैं। शहरी क्षेत्रों में रिस्पांस टाइम 18 मिनट, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रिस्पांस टाइम 25 मिनट है।

प्रदेश में 167 एडवांस लाइफ सपोर्ट, 835 बेसिक लाइफ सपोर्ट और 1008 जननी एम्बुलेंस वाहन द्वारा सेवा प्रदाय की जा रही है। दिसंबर 2023 में 1 लाख 56 हज़ार 433 और जनवरी 2024 में 1 लाख 54 हज़ार 558 नागरिकों को एम्बुलेंस सेवा का प्रदाय आईआरटीएस के माध्यम से किया गया है। संचालक आईआरटीएस श्री के.के. रावत, उप संचालक आईआरटीएस डॉ. हिमांशु जायसवार उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.