बुनियादी विकास के लिए तत्पर सरकार - मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 05-06-2023 06:11 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और धार जिला प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि राज्य सरकार बुनियादी विकास के लिए तत्पर है। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण सहित अन्य बुनियादी विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराया जा रहा है। मंत्री डॉ. चौधरी धार जिला के बदनावर में स्व. राजा प्रेमसिंह दत्तीगाँव की जयंती पर 3000 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र और वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू की है। आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन सहित अनेक कल्याणकारी योजना प्रदेश में संचालित की जा रही है।

औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि तीन हजार करोड़ रूपए के विकास कार्यों और वदनावर क्षेत्र में स्थापित हो रहे बड़े उद्योगों से क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है। कार्यक्रम में पात्र लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति-पत्र, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के पात्र हितग्राहियों को भू-अधिकार-पत्रों का वितरण भी किया गया। साथ ही चलित पशु चिकित्सा वाहन का लोकार्पण भी किया।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढ़ा एवं पूर्व विधायक श्री खेमराज पाटीदार उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.