शिक्षक दिवस पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया 14 शिक्षकों का सम्मान

Updated on 05-09-2023 12:51 PM
भोपाल। आज शिक्षक दिवस है। इस मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह राजधानी के प्रशासन अकादमी में आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल इस समारोह में शामिल हैं। राज्यपाल सुबह करीब सवा ग्यारह बजे प्रशासन अकादमी पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार कर रहे हैं। इस समारोह में प्रदेश के 14 शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही पिछले साल के दो राष्ट्रीय शिक्षक भी सम्मानित किए गए। राज्यपाल के करकमलों से सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल उठे।

प्रेरणा देने का काम करें शिक्षक - इंदर परमार

कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है। हमारे देश में गुरु परंपरा कायम है । ईश्वर से से भी ऊपर शिक्षक का स्थान है। शिक्षक प्रेरणा देने का काम करें ।

इन शिक्षकों को किया सम्मानित

चयनित शिक्षक : कक्षा 1 से 8 तक
पूजा पंवार, प्राथमिक शिक्षक बड़वेली, राजगढ़
तिलोतमा कटरे, प्राथमिक शिक्षक, बालाघाट
संध्या तंतुवाय, प्राथमिक शिक्षक, दमोह
शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक शिक्षक, इंदौर
सुनीता पाठक, सहायक शिक्षा, ग्वालियर
शरद कुमार पांडेय, माध्यमिक शिक्षक, सिंगरौली
विमल कुमार पटेल, माध्यमिक शिक्षक, दमोह
चयनित शिक्षक : कक्षा 9 से 12 तक
राकेश कुमार शर्मा, उच्च माध्यमिक शिक्षक, मुरैना
राजेश राठौर, सीएम राइज स्कूल उच्च माध्यमिक शिक्षक, उज्जैन
मनीषा जैन, माध्यमिक शिक्षक, छिंदवाड़ा
शालिनी, माध्यमिक शिक्षक, सागर
अजय यादव, सहायक शिक्षक, बड़वानी
अशोक कुमार सक्सेना, हाई स्कूल प्राचार्य, उज्जैन
इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 हेतु चयनित इन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया
नीरज सक्सेना - शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला, शालेगढ़, रायसेन
ओमप्रकाश पाटीदार - व्याख्याता, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शाजापुर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.