राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया ज्योतिष सम्मेलन का शुभारंभ, बोले- इस विधा में भी आगे आएं युवा

Updated on 09-09-2023 12:14 PM

भोपाल। राजधानी के नर्मदापुरम रोड बागसेवनिया स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन शनिवार को शुरू हो गया। यह सम्मेलन जीवन वैभव और एस्ट्रोवर्स संस्था की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इसका शुभारंभ किया। महर्षि पाराशर के नाम पर यह पहला ज्योतिष सम्मेलन है। इसमें देश-विदेश के जाने-माने ज्योतिषी व शिक्षक शिरकत कर रहे हैं। इसमें वैश्वीकरण के कारण बदलते परिवेश में ज्योतिष दृष्टिकोण से शिक्षा, नौकरी, संबंध, विवाह सहित अन्य उपयोगी विषयों पर अनुभव साझा किया जाएगा।

नीति से चलो तो चमकेगा भाग्य

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि ज्योतिष विधा में युवाओं को आगे आने की जरूरत है। इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी खुले। मुझे ज्योतिष में विश्वास है। जिसके नसीब में है, वो मिलता ही है। नीति से चलो, काम ऐसा करो तो आपका भाग्य चमकेगा। आगे जाकर नई तकनीकी के उपयोग करके बहुत अच्छा ज्ञान ज्योतिष में दो। नई पीढ़ी को जोड़ने का काम करें।

देश-विदेश से आए विद्वान

इससे पहले कार्यक्रम के आयोजक मप्र के पूर्व डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने बताया कि सम्मेलन में पद्मभूषण डा. डेविड फ्राले, ए भांबी, केए दुबे पद्मेश, अर्जुन पाई, दीपांशु गिरि और अन्य विद्वान संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य भोपाल के युवा ज्योतिष विद्यार्थियों को शास्त्रोक्त तथा आधुनिक ज्योतिष की सही जानकारी प्रदान करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.