राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पातालपानी मंदिर में की पूजा-अर्चना 

Updated on 04-12-2022 09:45 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज क्रांतिसूर्य टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर इंदौर के पातालपानी मंदिर में  पूजा-अर्चना की और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पिछली बार जब मैं यहाँ आया था तब कुछ माँगे पूरा करने का वादा कर गया था। सभी मांगे पूरी कर ली गई हैं। पातालपानी रेलवे स्टेशन और मानपुर के प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र का नामकरण टंट्या मामा के नाम से, प्रतिमा स्थापना, मंदिर से प्रतिमा स्थल तक पाथ-वे निर्माण के साथ व्यू पॉइंट बनाए गए हैं। म्यूज़ियम और लाइब्रेरी निर्माण की डीपीआर बन गई है, जिसका शीघ्र ही निर्माण शुरू होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार टंट्या मामा के बलिदान की स्मृति को चिरस्थाई बनाने और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए के लिए मेले लगाने और प्रतिमा स्थापित करने का काम कर रही है। इस सिलसिले में पातालपानी और इंदौर के भंवरकुआं में टंट्या मामा की प्रतिमा स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की कि ग्राम पंचायत दौलतपुरा के ग्राम नयापुरा में शहीद खाज्या नायक की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। संस्कृति और पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर, सांसद श्री वी.डी. शर्मा सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.