राज्यपाल श्री पटेल ने अधिकारियों को सम्मानित किया

Updated on 11-03-2023 09:09 PM

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस 2022-23 में लार्जेस्ट कलेक्टिव रीडिंग-सिंगलथीम-मल्टीपल वेन्यू के कीर्तिमान में मध्यप्रदेश का नाम दर्ज होने पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले 6 अधिकारियों को आज राजभवन में सम्मानित किया। राज्यपाल अधिकारियों को प्रशंसा-पत्र और लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस द्वारा जारी प्रमाण-पत्र की प्रति भेंट की गई। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री के.सी. गुप्ता, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, राज्यपाल के तत्कालीन सचिव श्री मनोहर दुबे, राज्यपाल के प्रेस अधिकारी श्री अजय वर्मा और राजभवन के पुस्तकालयाध्यक्ष श्री अमित दीक्षित शामिल थे। तत्कालीन राज्यपाल के अपर सचिव श्री अभय वर्मा मुख्यालय से बाहर होने के कारण कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुए थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि सामाजिक प्रदूषण को रोकने के प्रयास जरूरी है। इस दिशा में भावी पीढ़ी और युवाओं को गांधी जयंती की 150 वीं वर्षगाँठ पर गांधी साहित्य का वाचन कराना समयानुकूल सराहनीय पहल थी। उन्होंने मध्यप्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल स्व. लालजी टंडन का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी पहल का कीर्तिमान बनने पर उनकी आत्मा को भी संतोष मिला होगा। गांधी साहित्य के अध्ययन से छात्र-छात्राएँ गांधी चिंतन के आदर्श और व्यवहारिक उपयोगिता से परिचित और प्रेरित हुए होंगे। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों को नई पीढ़ी में प्रसारित करने की पहल का कीर्तिमान बनना अधिकारियों की दृढ़ इच्छा-शक्ति, समन्वय और लगन के साथ किए गए प्रयासों की उपलब्धि है।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने कार्यक्रम आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विमर्श पोर्टल का उपयोग कर कक्षावार, छात्रवार नाम और हस्ताक्षरित जानकारियाँ संधारित की गई थी। पुस्तक अध्ययन के पेजवार विवरण और फोटो भी दर्ज किए गए थे। इन जानकारियों का शाला के प्रधान द्वारा व्यवस्थित स्वरूप में अभिलेखन भी किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था।

उल्लेखनीय है कि लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस-2022 में वर्ष 2019 में गांधी जयंती के 150 वें वर्ष के प्रसंग में तत्कालीन राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निर्देशन में प्रदेश के 51 जिलों के 5 लाख 48 हज़ार विद्यार्थियों द्वारा महात्मा गांधी की पुस्तकों "हिन्द स्वराज" और "सत्य के साथ मेरे प्रयोग" का 25 सितंबर से 2 अक्टूबर की अवधि में एक विषय का अनेक स्थानों पर सर्वाधिक सामूहिक वाचन को कीर्तिमान में दर्ज किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.