गोविंदा का दावा- कृष्णा अभिषेक का किया जा रहा इस्तेमाल! बताया क्यों नहीं किया बेटे यशवर्धन को सपोर्ट

Updated on 19-01-2026 12:12 PM
गोविंदा ने सुनीता आहूजा के उन आरोपों और दावों के बाद चुप्पी तोड़ी है, जिसमें उनकी पत्नी ने कहा था कि एक्टर का किसी दूसरी लड़की संग अफेयर है और उन्होंने अपने बेटे यशवर्धन को करियर बनाने में सपोर्ट नहीं किया। अब उन्होंने मीडिया से बातचीत में एक्टर ने आरोप लगाया है कि सुनीता का इस्तेमाल करके उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। उन्होंने परिवार के सदस्यों से गुजारिश की है कि वह मीडिया में अपने बयानों से उन पर 'दबाव न बनाएं।'

गोविंदा ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में सुनीता आहूजा के उस बयान पर रिएक्ट किया, जिसमें उन्होंने पति को सुधरने के लिए कहा था। वह बोले, 'मैंने कितनी बार शादी की है? 40 साल हो गए हैं। क्या मैंने 2-3 बार शादी की है? जो लोग कई बार शादियां करते हैं, उनकी पत्नी कुछ नहीं कहतीं। वो घूमती हैं और मस्ती करती हैं। जो लोग फिल्म लाइन में हैं, वो इन सब पर सामाजिक तौर चर्चा नहीं करते। मैंने बहुत कम ही देखा है, जिनके दामन पर दाग न लगा हो। हालांकि जब आपको दरकिनार किया जाता है तो आप सोचते हैं कि इससे कैसे बाहर निकला जाए।'

गोविंदा ने कृष्णा अभिषेक के बारे में बताया

एक्टर ने भांजे कृष्णा अभिषेक के बारे में भी बात की। उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी ही नहीं, कॉमेडियन को भी उनके खिलाफ साजिश के तहकत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'अगर आप कृष्णा का टीवी प्रोग्राम देखेंगे, तो आप नोटिस करेंगे कि कैसे राइटर्स उससे वो चीजें बुलवाते हैं, जिससे मेरा अपमान हो। मैंने उसको बोला कि मुझे बेइज्जत करने के लिए उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। मैने उसको सतर्क रहने के लिए भी कहा। जब मैंने कृष्णा को सचेत किया तो सुनीता गुस्सा हो गई। मुझे नहीं पता कि ये लोग कब एक-दूसरे से गुस्सा हो जाते हैं। और कब एक-दूसरे से ठीक रहते हैं। मैं बहुत ही शांत स्वभाव का इंसान हूं।'

गोविंदा ने बेटे को सपोर्ट न करने की बताई वजह

बेटे को सपोर्ट न करने के दावे पर वह बोले, 'मैं अपनी औकात के हिसाब से काम कर रहा हूं। मैं अपने बच्चों के बारे में डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स से चर्चा नहीं करता। ये इंडस्ट्री मेरा परिवार है, जिससे मैं पैसे और फेम कमाता हूं। और इसी वजह से मैं इस पर कोई दाग नहीं लगने देना चाहता। लेकिन आपको इंडस्ट्री में अलर्ट रहना होगा क्योंकि ये सब बातें ऐसे ही नहीं हो रही हैं। कोई साजिश चल रही है और लोग मेरे बारे में गलत कॉन्सेप्ट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं बस अपने परिवार से ये गुजारिश करता हूं कि ऐसी परिस्थिति न बनाएं, जिससे मुझे घुटन महसूस हो।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.