सुनीता आहूजा को 'बेटी' मानते हैं गोविंदा, पत्नी ने पतिदेव पर कसा तंज- हम वही करते हैं जो पिताजी सिखाते हैं

Updated on 10-11-2025 01:09 PM
सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता अब चार दीवारी में नहीं रहा। दुनिया के सामने आकर खड़ा हो गया है। एक्टर की पत्नी लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं और उनके संग रिश्तों के बारे में बोल रही हैं। उन्होंने एक्टर को खराब पति कहा है और उन पर बेवफाई का आरोप भी लगाया है। अब वह बता रही हैं कि गोविंदा से उन्होंने अपनी दूसरी शादी कराने का भी जिक्र किया है। क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

सुनीता आहूजा ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में काफी सारी बातें कीं। इंटरव्यूवर ने सवाल किया कि क्या वह और गोविंदा कभी घर पर बैठकर आपस में बात नहीं करते? दोनों इंटरव्यूज देते हैं लेकिन घर पर आमने-सामने चीजें क्यों नहीं सुलझाते तो वह कहती हैं, 'वह तो मुझे बच्चा बोलता है ना, उसने कहा है न कि मेरे बच्चे मेरा ही ख्याल रखते हैं। तो हम तो वही करते हैं जो पिताजी (गोविंदा) सिखाते हैं।'

गोविंदा से सुनीता ने शादी कराने के लिए कहा

सुनीता आहूजा ने कहा, 'मैंने गोविंदा को एक बार बोला कि तू हर जगह बोलता है कि मैं बड़ी नहीं हुई हूं। मैं तेरी बच्ची जैसी हूं, तो मैंने बोला कि अगर तुझे मैं टीना से बड़ी लगती हूं तो मेरा शादी करा दे न यार। अगर तेरे तीन बच्चे हैं- सुनीता-टीना और यश, तो सबसे बड़ी बच्ची तो मैं ही हुई ना। तेरी बेटी हूं मैं तो मेरा शादी करा दे ना किसी अच्छे लड़के से यार। तो बोलता है कि यही रह गया है ढूंढ लो अपने लिए।'

सिर्फ 3 लोगों की पार्टीज में जाती हैं सुनीता आहूजा

सुनीता ने बताया कि वह बॉलीवुड की किसी पार्टीज में नहीं जातीं। सिवाए शिल्पा शेट्टी, मनीषा कोइराला और रमेष तोरानी के यहां जाने के। क्योंकि शिल्पा को बहुत प्यार करती हैं। मनीषा और वह नेपाली हैं और रमेश तोरानी से भी अच्छा रिश्ता है। इनके अलावा, वह किसी के यहां नहीं जातीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.