इस सत्र से स्नातक चार वर्षीय आनर्स कोर्स होगा, काॅलेजों में प्रवेश की तैयारियां शुरू

Updated on 17-04-2024 11:58 AM

 भोपाल । राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस सत्र से स्नातक (यूजी) का चार वर्षीय आनर्स पाठ्यक्रम प्रारंभ होगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की समित बना दी गई है। पहले स्वशासी कालेजों में चार का आनर्स कोर्स होता था, लेकिन अब उच्च शिक्षा विभाग ने अन्य कालेजों को भी यह अवसर देगा ।

इसमें रिसर्च विद आनर्स और दूसरा आनर्स होगा। इसमें स्नातक वाले कालेजों में आनर्स का और पीजी वाले कालेजों में रिसर्च विद आनर्स का पाठ्यकम शुरू किया जाएगा। कालेजों का नया सत्र जुलाई से शुरू होगा।

इसमें केवल उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जिनके 7.5 सीजीपीए या उससे अधिक अंक होंगे। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। खास बात यह है कि जो यूजी कालेज स्नातक चतुर्थ वर्ष के लिए मापदंड पूरे करेंगे, उनमें ही प्रवेश दिए जाने की तैयारी है। उन कालेजों को प्राथमिकता रहेगी, जहां पीजी कोर्स संचालित हैं।

यूजी चौथा साल दो तरह का होगा
यूजी का चतुर्थ वर्ष दो तरह का रिसर्च विद आनर्स और आनर्स होगा। विद्यार्थियों को खुद तय करना होगा कि वे इनमें से क्या लेते हैं। स्नातक कालेजों में आनर्स बेस्ड होगा।वहीं पीजी कालेजों में रिसर्च बेस्ड स्नातक शुरू किया जाएगा ।विद्यार्थियों के लिए आनर्स करना एच्छिक होगा, नहीं तो तीन साल बाद भी वे स्नातक की डिग्री ले सकते हैं।
1200 विशेषज्ञ मिलकर तैयार कर रहे हैं पाठ्यक्रम
विभागीय अधिकारी ने बताया कि अब तक स्नातक चतुर्थ वर्ष का पाठ्यक्रम 80 फीसद पूरा कर लिया गया है।20 फीसद प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते कर लिया जाएगा।इसमें 78 विषय होंगे । इस पाठ्यक्रम को तैयार करने के लिए 1200 विशेष लगे हैं।12वीं का परिणाम अप्रैल अंत में घोषित होने के बाद मई के पहले या दूसरे सप्ताह से यूजी व पीजी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इनका कहना है
इस वर्ष से स्नातक चार वर्ष का आनर्स रहेगा।इसमें आनर्स और रिसर्च विद आनर्स होगा।विद्यार्थियों यह एच्छिक होगा कि वे तीन वर्ष का ही स्नातक या चार वर्ष का करें।इसके पाठ्यक्रम 80 फीसद तैयार कर लिए गए हैं।इस सत्र से स्नातक चार वर्षीय में प्रवेश मिलेगा।
धीरेंद्र शुक्ला, विशेष कर्त्तव्यनिष्‍ठ अधिकारी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.