मतदाता जागरूकता के लिए भोपाल में भव्य रैली आयोजित

Updated on 06-09-2023 06:30 PM

भोपाल में शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प की पूर्ति के लिए बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्निवाल और वॉकथॉन रैली का आयोजन किया गया। प्लेटिनम प्लाजा से शुरू हुए इस रैली को मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त श्री अनूप चंद पांडे और श्री अरुण गोयल तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में हजारों की संख्या में कॉलेज और स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी., एन.एस.एस., नेहरू युवा केन्द्र के वॉलेटियर्स, रेपिड एक्शन फोर्स, मध्यप्रदेश सशस्त्र बल और जिला पुलिस बल के जवानों, बाइकर्स, साइकिल रैली, प्राइड वीमन वोटर की सदस्य सहित बड़ी संख्या में आमजन इस रैली में शामिल हुए।

रैली में सबसे आगे प्राइंट वीमन वोटर्स का दल रवाना किया गया। इसके बाद रेपिड एक्शन फोर्स, एसएएस, जिला पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिला-पुरूष हाथों में मतदाता जागरूकता नारों की तख्तियाँ लेकर चले। पुलिस बैंड उनका लगातार उत्साह वर्धन करता रहा। रैली की शुरूआत गणेश वंदना और हनुवंतिया बैंड के ढोलों की प्रस्तुति से की गई। युवाओं ने भारत माता की जय और वोट करेगा भोपाल के नारों से पूरे वातावरण में जोश और जूनून के साथ भाग लिया।

रैली अटल पथ से डिपो चौराहा काटजू चौराहा रंग महल चौराहा से स्मार्ट सिटी पार्किंग होते हुए टीटी नगर स्टेडियम में रैली का गरिमा पूर्ण समापन हुआ।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त श्री अनूप चंद्र पांडे एवं श्री अरुण गोयल और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन द्वारा कार्निवाल में डेमोक्रेसी वॉल पर हस्ताक्षर भी किए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.