लाडली आराध्या की परफॉर्मेंस देखने नहीं आईं दादी और बुआ, जया और श्वेता बच्चन के लिए हो रहीं तरह-तरह की बातें

Updated on 18-12-2023 03:11 PM
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन दो-चार दिन से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे पर परफॉर्म करके सुर्खियों में बनी हुई हैं। वायरल हो रहे क्लिप में, ऐश्वर्या और अभिषेक की बच्ची ने अपनी डायलॉग डिलीवरी और बेहतरीन एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। आराध्या ने साबित कर दिया कि वह अपनी मां की तरह ही एक टैलेंटेड एक्ट्रेस बनने की क्षमता रखती हैं।

हमेशा की तरह Aishwarya Rai अपनी लाडली बेटी Aaradhya Bachchan के लिए सबसे बड़ी चीयरलीडर बनीं। ऐश्वर्या के अलावा, हम चीयरिंग टीम में उनकी नानी बृंदा राय, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और अगस्त्य नंदा को देख सकते थे। हालांकि, हाल ही में, एक नेटिज़न ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि कैसे जया बच्चन, श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा इस इवेंट से गायब थीं। इवेंट में बच्चन परिवार की महिलाओं को गायब देखकर लोग हैरान रह गए और तरह-तरह की बातें करने लगे।

लोगों ने सास और ननद को लताड़ा

पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए, एक यूजर ने लिखा, 'वे नव्या के बकवास पॉडकास्ट को रिकॉर्ड करने के लिए कहीं दूर गए होंगे। इसे कौन सुनता है?' एक ने लिखा, 'सास और बुआजी कलेशों का कारण होती हैं हर परिवार में।' एक तीसरे नेटिज़न ने लिखा, 'उन्हें ऐश्वर्या से समस्या है लेकिन उस बच्चे ने उनके साथ क्या किया? वह अगस्त्य की फिल्म के प्रीमियर के लिए आई थी ना। ऐश या उस बच्चे के लिए मत आओ, कम से कम अभिषेक के लिए तो आओ?'

दादाजी अमिताभ बच्चन खुशी से गदगद

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में अमिताभ बच्चन भी अपनी पोती आराध्या बच्चन की परफॉर्मेंस देख गर्व से चौड़े हो गए। वह आराध्या की परफॉर्मेंस से इतने दंग रह गए कि उन्होंने इस पर रिएक्ट भी किया। ट्विटर पर बिग बी ने अपनी पोती के लिए एक छोटा लेकिन दिल पिघला देने वाला नोट लिखा और अपनी खुशी जताई। बिग बी ने ट्वीट में लिखा, 'टी 4860 - बच्ची की उपलब्धियों पर गर्व और खुशी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.