जेपी अस्पताल में घोर लापरवाही, शव को मर्चुरी में रखकर भूला स्टाफ

Updated on 05-09-2023 12:57 PM
भोपाल। राजधानी के जेपी अस्पताल में किस कदर बदइंतजामी का आलम है, इसका एक नमूना हाल ही में सामने आया। यहां पर मेडिकल स्टाफ एक मरीज की मौत होने के बाद उसका शव मर्चुरी में रखकर भूल गया। शवगृह में तीन दिन तक शव रखा रहा और इस दौरान वहां पंखा चलता रहा। जब शव से बदबू फैलकर बाहर तक आने लगी, तो मरीजों ने आपत्ति जताई। मरीजों की शिकायत के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

शुक्रवार को हुई थी अज्ञात मरीज की मौत

जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति को बेहोशी की स्थिति में 31 अगस्त को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया था। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल स्टाफ द्वारा शव को इमरजेंसी वार्ड से सटे शव गृह में रख दिया गया था। एक मरीज ने बताया कि वह रविवार शाम तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय शवगृह से तेज बदबू आ रही थी। इसकी शिकायत जब ड्यूटी डाक्टर और मौजूद स्टाफ से की तो उन्होंने कहा कि आप अभी आए हो, हम सुबह से यही झेल रहे हैं। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि पूरे कारिडोर में दुर्गंध फैल रही थी।

शव को जीएमसी मर्चुरी भेजा

इधर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेपी अस्पताल से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति की मौत की सूचना दी गई थी। अज्ञात व्यक्ति अशोका गार्डन मंडी के पास गंभीर अवस्था में मिला था। ऐसे एंबुलेंस के जरिए उसे जेपी अस्पताल भेजा गया था। तीन दिन पहले उसकी मौत हो गई थी, लेकिन सूचना सोमवार को दी गई, वह भी तब जब मरीजों ने बदबू फैलने की शिकायत की। पुलिस ने बताया कि शव को जीएमसी स्थित मर्चुरी भेज दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.