जीएसटी काउंसिल की बैठक आज, ऑनलाइन गेमिंग पर GST सहित इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Updated on 07-10-2023 03:05 PM

नई दिल्ली : कई अनसुलझे रिफॉर्म इश्यूज पर चर्चा के लिए शनिवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक (GST Council Meeting) होने जा रही है। जीएसटी काउंसिल की यह 52वीं बैठक दिल्ली में आयोजित होगी। काउंसिल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। हालांकि, पोस्ट में बैठक के सटिक टॉपिक्स या एजेंडे का खुलासा नहीं किया गया। जीएसटी काउंसिल ने एक्स पर लिखा, 'जीएसटी काउंसिल की 52वीं बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में 7 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होगी।'


इस बैठक में क्या होगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जीएसटी परिषद राज्यों के अपने-अपने एसजीएसटी कानूनों में ऑनलाइन गेमिंग के टैक्सेशन से जुड़े बदलावों को लागू करने के प्रयासों का आकलन करेगी। इन बदलावों को काउंसिल की 51वीं बैठक में मंजूरी दी गई थी।
 

आ सकता है स्पष्टीकरण

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, काउंसिल डायरेक्टर्स और प्रमोटर्स द्वारा कंपनी को दी गई बैंक व कॉरपोरेट गारंटी में टैक्सेशन पर स्पष्टीकरण दे सकती है। इसके अलावा बैठक में पाउडर वाले मिलेट्स के लिए संभावित छूटों पर विचार किया जा सकता है।

पिछली बैठक में आए थे ये प्रस्ताव

जीएसटी काउंसिल ने अपनी 51वीं बैठक में सीजीएसटी एक्ट 2017 और आईजीएसटी एक्ट 2017 में संशोधन के प्रस्ताव रखे थे। इन सिफारिशों में सीजीएसटी एक्ट 2017 की अनुसूची III में परिवर्तन शामिल है। इसका उद्देश्य कैसीनो, घुड़दौड़ और ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित लेनदेन के टैक्सेशन के बारे में बेहतर समझ प्रदान करना है। जीएसटी परिषद ने अपनी 51वीं बैठक में सीजीएसटी अधिनियम 2017 और आईजीएसटी अधिनियम 2017 में संशोधन के प्रस्ताव रखे। इन सिफारिशों में सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की अनुसूची III में परिवर्तन शामिल हैं, जिसका उद्देश्य कैसीनो, घुड़दौड़ और ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित लेनदेन के कराधान के बारे में बेहतर समझ प्रदान करना है।
 

ऑनलाइन गेमिंग में कैसे हो वैल्यूएशन?

काउंसिल ने यह भी प्रस्ताव रखा कि ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो में एक्शनेबल क्लेम्स से जुड़े लेनदेन के मूल्य का आकलन उस राशि के आधार पर किया जाना चाहिए, जो प्लेयर द्वारा या उसकी ओर से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सप्लायर को दी जाती है या देय होती है। जबकि गेम में भाग लेने या पिछली जीत से बेट्स के लिए उपयोग की जाने वाली रकम को बाहर रखा जाता है। इस अप्रोच के अनुसार वैल्यूएशन प्रत्येक इंडिविजुअल बेट के कुल मूल्य पर बेस्ड नहीं होनी चाहिए।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.