MP में अतिथि विद्वानों को हटाया जाएगा, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षकों की अधिकता

Updated on 21-01-2025 12:02 PM
भोपाल। प्रदेश भर के अधिकतर प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस में प्राध्यापकों की अधिकता हो गई है। अब वहां पहले से काम कर रहे अतिथि विद्वानों को वहां से हटाने की तैयारी हो रही है। उन्हें हटाकर दूसरे महाविद्यालयों में भेजा जाना है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।प्रदेश भर में 52 महाविद्यालयों इस सत्र में प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस घोषित कर दिया गया। इस योजना के तहत इन महाविद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण माहौल देने के लिए सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। इसी के तहत यहां रिक्त पदों पर दूसरे सामान्य महाविद्यालयों से प्राध्यापकों को लाकर भर्ती किया गया।

प्रदेश भर में 52 महाविद्यालयों इस सत्र में प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस घोषित कर दिया गया। इस योजना के तहत इन महाविद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण माहौल देने के लिए सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। इसी के तहत यहां रिक्त पदों पर दूसरे सामान्य महाविद्यालयों से प्राध्यापकों को लाकर भर्ती किया गया।

इसके लिए विभागीय स्तर पर आवेदन और साक्षात्कार हुए थे। इस प्रक्रिया की वजह से उन महाविद्यालयों में शिक्षकों की संख्या पर्याप्त हो गई।

ऐसे में उन 500 अतिथि विद्वानों के पास कोई काम नहीं बचा जो पिछले कई वर्षों से वहां पढा रहे थे।

इनमें से कई अतिथि विद्वान अपने गृह क्षेत्र से 200-300 किलोमीटर दूर के महाविद्यालयों में काम कर रहे हैं।

उन्हें 20 से 25 जनवरी के बीच अपनी रुचि के महाविद्यालय का विकल्प चुनना होगा।

28 जनवरी तक उन्हें नए महाविद्यालयों का आवंटन कर दिया जाएगा।

ऐसा होने के बाद उन्हें 31 जनवरी तक कार्यभार ग्रहण कर पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

दूसरे अतिथि विद्वान भी मांग रहे मौका

इस व्यवस्था के लागू होते ही विरोध भी होने लगा है। सामान्य और स्वशासी महाविद्यालयों के अतिथि विद्वान भी इस तरह का मौका मांगने लगे हैं।

उनका कहना है कि सभी अतिथि विद्वानों की स्थिति एक जैसी है। ऐसे में सबको समान अवसर मिलना चाहिए। प्रदेश भर में 4500 अतिथि विद्वान हैं।

साक्षात्कार में शामिल नहीं होने वाले शिक्षकों को हटाया जाएगा

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस व स्वशासी कालेजों में प्राध्यापक, सह प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापकों को नए सिरे से आवेदन और साक्षात्कार के बाद पदस्थ किया था।

उन महाविद्यालयों में पहले से पढ़ा रहे ऐसे नियमित प्राध्यापक जिन्होंने इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया वे भी अब हटाए जाएंगे।

कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में वही अध्यापन करेगा जो विभाग की तय प्रक्रिया को पूरा करके आया है।

 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.