भोपाल के गुफा मंदिर क्षेत्र में गुफा लोक विकसित किया जाएगा

Updated on 06-10-2023 06:08 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर पालिक निगम भोपाल और भोपाल विकास प्राधिकरण के 566 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का गुफा मंदिर परिसर लाल घाटी में भूमि-पूजन किया। इसके अंतर्गत गुफा मंदिर परिसर में 35 करोड़ की लागत से बनने वाले मानस भवन सहित मिसरोद-बर्रई-बगली सड़क, रक्षा विहार चरण-3, नगर विकास योजना, एयरोसिटी चरण-2 नगर विकास योजना, एयरोसिटी चरण-1 में 43 एमआईजी, 61 एलआईजी तथा 96 मल्टीयूनिट प्रकोष्ठों के निर्माण, सीएम राइज स्कूल परियोजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्रई और सरदार वल्लभ भाई पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करोंद के भवन निर्माण का भूमि-पूजन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुफा मंदिर के महंत श्री रामप्रवेश शास्त्री जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गुफा मंदिर में मानस भवन का निर्माण तो होगा ही, इसके साथ ही गुफा लोक भी बनाया जायेगा। श्री चौहान ने गुफा लोक की योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुराने भोपाल में पार्किंग व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से मोती मस्जिद के पास स्थित शीश महल में पार्किंग बनाई जाएगी। इससे पुराने भोपाल के बाजारों के व्यापारियों एवं खरीददारों को सुविधा होगी और व्यापार व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान गुफा मंदिर में आयोजित भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित संतगण तथा बटुकों का पुष्प-वर्षा कर अभिवादन किया और गुफा मंदिर के महंत श्री रामप्रवेश शास्त्री जी महाराज को शाल-श्रीफल व तुलसी जी का पौधा भेंटकर कृतज्ञता ज्ञापित की व आशीर्वाद प्राप्त किया।

हमारी सरकार विकास गतिविधियों के लिए पैसे की कमी नहीं आने देगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों का कल्याण और विकास गतिविधियां संचालित करने के साथ ही धर्म और संस्कृति के संरक्षण तथा प्रोत्साहन के लिए कार्य करना राज्य सरकार का दायित्व है। इस कर्तव्य पूर्ति के तहत ही महाकाल लोक, श्री रामराजा लोक, आदि गुरु शंकर्राचार्य प्रतिमा स्थापना जैसे पुनीत कार्य राज्य सरकार द्वारा संपादित किए गए हैं। भारतीय संस्कृति प्राणियों में सद्भाव और सभी के सुखी व निरोग रहने के विचार के विस्तार की संस्कृति है, हमारी सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। गुफा मंदिर में बनने वाला मानस भवन धर्म और संस्कृति के प्रसार तथा प्रोत्साहन में योगदान देगा। हमारी सरकार विकास गतिविधियों के लिए पैसे की कमी नहीं आने देगी।

कार्यक्रम में भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री कृष्णमोहन सोनी, उपाध्यक्ष सर्वश्री सुनील पाण्डेय तथा अनिल अग्रवाल लिली, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा तथा श्री सुमित पचौरी सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, संतगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.