गुजरात विधानसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल बोले- सूरत के हीरा व्यापारियों को मिलना चाहिए भारत रत्न सम्मान

Updated on 29-11-2022 05:29 PM
सूरत: 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि गुजरात के सूरत के हीरा व्यवसायियों और जौहरियों को देश की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान के लिए भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया जाना चाहिए.

गुजरात में पहले चरण के मतदान (Gujarat Assembly Elections 2022) से ठीक दो दिन पहले केजरीवाल के इस बयान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पारंपरिक गढ़ में सेंध लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. केजरीवाल ने हीरा तराशने वाली एक इकाई का दौरा किया और व्यवसायियों और श्रमिकों के मुद्दों को समझने के लिए उनसे बातचीत की.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘आज यहां बड़ी संख्या में हीरा व्यापारी और श्रमिक मौजूद हैं. मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि आप देश का ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व का गौरव हैं. दुनिया के एक तिहाई हीरे का निर्माण और निर्यात सूरत से होता है. आप हीरे बनाते हैं, लेकिन मेरी नजर में आप सभी हीरे हैं.''

केजरीवाल ने आगे कहा कि उन्होंने सुना है कि हीरा व्यवसायियों को सरकार से काम करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. आप नेता ने कहा, ‘‘यह समस्या नहीं होनी चाहिए, क्योंकि मेरे अनुसार सूरत के हीरा व्यवसायियों और जौहरियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए. आप देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं और देश के लिए इतना अच्छा काम कर रहे हैं.''

उन्होंने दावा किया कि हर जगह व्यवसायियों को धमकाया, परेशान, अपमानित किया जा रहा और जबरन वसूली की जा रही है. केजरीवाल ने कहा, ‘‘अगर आप सत्ता में आती है तो गुजरात में व्यवसायियों की पहुंच गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) की मदद से सस्ती और निशुल्क जगह तक होगी, ताकि उन्हें ज्यादा किराया न देना पड़े.''

केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि व्यवसायियों को उनकी जरूरत के मुताबिक कर्ज मिले. उन्होंने कहा कि व्यवसायियों से धोखाधड़ी के मामलों की जांच के लिए पार्टी एक विशेष कानून लाएगी. केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को इतना जटिल बना दिया है कि लोगों के लिए कारोबार करना मुश्किल हो गया है.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.