रिलीज के एक महीने से भी कम समय में OTT पर आई 'गुंटूर करम', बॉक्स ऑफिस पर फुस्‍स हो गई थी महेश बाबू की फिल्म

Updated on 09-02-2024 02:05 PM
नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ ने फिल्म Guntur Kaaram के लिए एक नया ट्रेलर शेयर करते हुए गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'अगले 12 घंटों के लिए मेरा दिमाग: सारा सारा सूलम। गुंटूर करम, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में 12 घंटे में नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। #GunturKaaramOnNetflix।' कई फैंस ने वीडियो के नीचे कमेंट किया, वे इस बात से एक्साइटेड थे कि फिल्म को साउथ की भाषाओं और हिंदी में डब किया जा रहा है। हैशटैग #GunturKaaramOnNetflix भी एक्स पर ट्रेंड करने लगा।

'गुंटूर करम' ओटीटी रिलीज

कुछ दिन पहले, नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक्स और इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'यहां बहुत गर्मी होने वाली है क्योंकि राउडी रमना यहां है और वह आग लगा रहा है। गुंटूर करम, 9 फरवरी को तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर आ रही है। #GunturKaaramOnNetflix।' यह फिल्म आधी रात को इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

'गुंटूर करम' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अथाडु और खलीजा के बाद 'गुंटूर करम' त्रिविक्रम और महेश की एक साथ तीसरी फिल्म है। रिलीज के बाद फिल्म को हर तरह की समीक्षी मिली, लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धीरे-धीरे बढ़ा और संक्रांति तक इसने अच्छी कमाई की। फिल्म ने कुल 46 करोड़ का ही कलेक्शन किया। नागा वामसी ने एक प्रेस मीट में यह भी दावा किया कि फिल्म तेलंगाना और विदेशों की तुलना में आंध्र प्रदेश में बेहतर कारोबार कर रही है।

'गुंटूर करम' की कहानी

फिल्म में महेश गुंटूर के रमना की भूमिका निभाते हैं, जो अपनी अलग हो चुकी मां से दूर रहता है, जिसका किरदार राम्या कृष्णन ने निभाया है। जब उसके राजनेता दादा, उससे सारे रिश्ते-नाते को तोड़ने के लिए कहता है, तो वह इस सच्चाई का पता लगाने के लिए विद्रोह करता है कि उन्होंने दो दशक पहले उसे क्यों छोड़ दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.