12 साल बड़ी अमृता से की थी सीक्रेट मैरिज, दोनों के तलाक पर दुखी थे पिता टाइगर

Updated on 28-12-2023 01:55 PM

एक्टर सैफ अली खान ने मात्र 21 साल की उम्र में अपने से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से सीक्रेट मैरिज कर ली थी। इस शादी की बात सैफ ने अपने परिवार से भी छुपाकर रखी थी।

हाल ही में सैफ, करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में मां और वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ पहुंचे। यहां इस सीक्रेट मैरिज पर बात करते हुए सैफ ने बताया कि जब उन्होंने मां को शादी के बारे में बताया तब वो रोने लगी थीं।

खबर सुनकर खामोश रह गए थे शर्मिला और टाइगर
शर्मिला ने कहा- ‘मैं तब मुंबई में थी। सैफ मुझसे मिलने आए और उन्होंने मुझे अपनी शादी की खबर दी जिसे सुनकर मैं पूरी तरह से टूट गई। मैं एकदम चुप रह गई। सैफ मुझे देखकर बोले कि अम्मा आपको क्या हो गया है आपका कलर चेंज हाे रहा है।

फिर मैंने खुद को सभांलते हुए सैफ से कहा कि ठीक है.. हम इस बारे में बाद में बात करेंगे और सैफ के जाते ही मैंने टाइगर (मंसूर अली खान पटौदी, सैफ के पिता) को कॉल करके पूरी बात बताई। वो भी कुछ देर के लिए खामोश रह गए। शार्मिला ने आगे बताया कि सैफ और अमृता की शादी के अगले दिन वो अमृता से भी मिलीं। उन्होंने अमृता के साथ चाय पीते हुए चर्चा की। उन्हें वो पसंद भी आईं पर फिर भी शर्मिला सदमे में थीं।

‘मैंने मां से कहा कि मैंने कल ही शादी कर ली है’
शो पर उस दिन काे याद करते सैफ ने कहा- ‘मां मुझे लेकर हमेशा ही सपोर्टिव रही हैं पर उस दिन जब मैंने उन्हें अपनी शादी के बारे में बताया तब उनकी आंखों में आंसू थे। मां ने कहा कि मुझे यकीन है कि तुम किसी के साथ रह रहे हो पर अभी शादी मत कर ना। और मैंने उन्हें जवाब दिया कि मैंने कल ही शादी कर ली है। इतना सुनते ही उनकी आंखों से आंसू गिर पड़े और वो रोने लगीं। मां ने कहा कि तुमने मुझे बताया क्यों नहीं.. तुमने मुझे बहुत हर्ट किया है।’

‘सैफ बोले- मेरे लिए यह घर से भागने जैसा था’
वहीं जब करण ने सैफ से इतनी कम उम्र में शादी करने की वजह पूछी तो एक्टर ने कहा- ‘मेरे लिए यह एक तरह से समझदारी के साथ घर से भागने जैसा था। मुझे एक तरह की सिक्योरिटी थी और मैं इस आइडिया के साथ सेफ महसूस कर रहा था। मैंने सोचा कि मैं इस तरह से अपना घर बना सकता हूं।’

सैफ-अमृता के तलाक के बाद काफी दुखी हो गए थे टाइगर: शर्मिला
इसी इंटरव्यू में सैफ और अमृता के तलाक पर बात करते हुए शर्मिला ने कहा कि इन दाेनों के तलाक से मैं और टाइगर भी बहुत दुखी थे। हमें सबसे ज्यादा बुरा इब्राहिम के लिए लग रहा था क्योंकि तब वो सिर्फ 3 साल का था। इब्राहिम, टाइगर का लाड़ला था और इन दोनों के तलाक के बाद दाेनों बच्चे भी हमसे दूर हो गए। टाइगर उसके बाद बहुत दुखी रहने लगे थे।

वहीं इस बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा कि 20 साल की उम्र में शादी कर लेने के बाद मेरी लाइफ में कई चेंजेस आए। हालांकि, अमृता हमेशा मेरे प्रति सपोर्टिव रहीं और आज भी हम एक बेहतर और रिस्पेक्टफुल रिलेशनशिप शेयर करते हैं।

शादी के 13 साल बाद अलग हो गए थे सैफ-अमृता
रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ और अमृता ने 27 अक्टूबर 1991 में शादी कर ली थी। शादी के वक्त सैफ 21 और अमृता की उम्र 33 साल थी। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर था और इस शादी के 13 साल बाद 2004 में दोनों अलग भी हो गए थे। अमृता और सैफ दो बच्चों (सारा अली खान और इब्राहिम अली खान) के पैरेंट्स हैं।

बाद में सैफ ने करीना कपूर खान से दूसरी शादी की। दोनों के दो बच्चे तैमूर और जेह हैं। वहीं अमृता ने दोबारा शादी नहीं की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.