घर में होना पड़ा था शर्मिंदा, भारत में पाकिस्तान से आखिरी टक्कर कभी याद नहीं रखना चाहेगी टीम इंडिया

Updated on 28-06-2023 08:26 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट फैंस दो तरह के होते हैं। पहले वो जो हर मैच देखते हैं, इन्हें टीम से कोई मतलब नहीं होता। बस क्रिकेट से इश्क होता है। दूसरी प्रजाति शौकिया फैंस की होती है, जो सिर्फ भारत vs पाकिस्तान के मैच में ही दिलचस्पी दिखाते हैं। सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स के मुकाबले देखते हैं। अगर आप पहली वाली लिस्ट में आते हैं तो चब चंगा सी पर अगर दूसरी वाली कैटेगरी में आते हैं तो 27 जून को जारी किया गया वर्ल्ड कप शेड्यूल देखकर खुश हो जाइए। भारत-पाकिस्तान 15 अक्टूबर को दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ने वाले हैं।

10 साल पुराना दर्द
आईसीसी इवेंट्स में भले ही पाकिस्तान पर भारत का रिकॉर्ड जबरदस्त रहा हो, लेकिन रोहित सेना पाकिस्तान से अपने घर पर पिछली भिड़ंत याद रखना नहीं चाहेगी। बात 10 साल पुरानी है। तब भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट रिश्ते खराब नहीं हुए थे। द्विपक्षीय सीरीज होती थी। इसी सिलसिले में पाकिस्तानी टीम ने 2013 में भारत का दौरा किया था। भारत में खेली गए दोनों देशों की बीच उस आखिरी वनडे सीरीज में भारत को मुंह की खानी पड़ी थी। तब पाकिस्तान ने 2-1 से वनडे सीरीज जीती थी।

जैसे-तैसे बची थी इज्जत
वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतते हुए पाकिस्तान ने पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर ली थी। चेन्नई और कोलकाता वनडे हारने के बाद भारत ने 6 जनवरी 2013 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (तब फिरोज शाह कोटला स्टेडिम) में लो स्कोरिंग मुकाबला 10 रन से जीतकर अपनी इज्जत बचाई थी। भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी तो पाकिस्तान की अगुवाई मिसबाह-उल-हक कर रहे थे। अब 10 साल से भी ज्यादा वक्त के बाद दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी एक बार फिर भारतीय सरजमीं पर किसी वनडे इंटरनेशनल में आमने-सामने होंगे। उस दौरे में दो मैच की टी-20 साीरीज भी खेली गई थी, जो 1-1 से बराबर रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.