सागर, राजगढ़, छतरपुर, रायसेन में फिर ओले गिरे, भोपाल भी भीगा; 23 से नया सिस्टम

Updated on 21-03-2023 06:02 PM

मध्यप्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भी ओलावृष्टि और बारिश हुई। छतरपुर के बड़ामलहरा, राजगढ़ और सागर में जमकर ओले गिरे। सागर में तो खेतों और सड़क पर सफेद चादर जैसी बिछ गई। मुरैना के अंबाह में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। पति-पत्नी झुलस गए। रायसेन में औबेदुल्लागंज जोड़ के पास राजेश राय की बिजली गिरने से मौत हो गई। इंदौर समेत मालवा-निमाड़ में भी बारिश हुई। भोपाल में देर रात पानी गिरा। रायसेन जिले में रात 2.30 बजे तेज बारिश के साथ चने के बराबर ओले गिरे।

23-24 मार्च से फिर नया सिस्टम एक्टिव

मध्यप्रदेश में वेदर डिस्टर्बेंस की वजह से 23-24 मार्च को फिर एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसका असर ग्वालियर-चंबल संभाग में देखने को मिलेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इधर, मौजूदा सिस्टम से मंगलवार को भी कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि, ज्यादातर शहरों में मौसम साफ रहेगा।

सिस्टम लौटने लगा, लेकिन 23-24 मार्च को फिर एक्टिविटी
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 16 मार्च से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ बना था। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आई। इन दोनों के मिश्रण से प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी चली। 20 मार्च तक ऐसी ही स्थिति बनी रही। यह वेदर डिस्टर्बेंस अब खत्म हो रहा है। कुछ शहरों में मंगलवार को मौसम जरूर बदला सा रह सकता है। अधिकांश शहरों में मौसम में सुधार रहेगा, लेकिन 23-24 मार्च से एक दौर और आएगा। ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश होने के आसार
मौसम विभाग की मानें, तो 23-24 मार्च को भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम बदला रहेगा। तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।

भोपाल में 23 मार्च से फिर बदलेगा मौसम
14 मार्च से ही भोपाल में मौसम बदला हुआ है। तेज आंधी चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। सोमवार को बादल छाए रहे और दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुासार, 21 और 22 मार्च को बारिश के आसार नहीं है। सिस्टम लौटने की वजह से आसमान साफ रहेगा, लेकिन 23 मार्च से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

सीएम शिवराज किसानों से मिलने विदिशा पहुंचे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेने आज विदिशा पहुंचे हैं। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने सीएम को फसलों को लेकर जानकारी दी। सीएम शिवराज सबसे पहले धतूरिया गांव पहुंचे। यहां किसानों ने उन्हें खराब फसलों को दिखाया। सीएम गुलाबगंज तहसील के गांव घुरदा, चाठोली और पटवारीखेड़ी भी दौरा कर रहे हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.