इजरायल की धमकी के बाद घुटनों पर आया हमास, कहा- सभी बंधकों को छोड़ देंगे पर...

Updated on 30-11-2023 01:41 PM
गाजा पट्टी: हमास के एक सीनियर कमांडर ने कहा है कि उनका संगठन इजरायली जेलों बंद फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़े जाने के बदले में सभी बंधक इजरायली सैनिकों को रिहा करने के लिए तैयार है। हमास के कमांडर और गाजा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बासेम नईम ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में एक संवाददाता सम्मेलन में गाजा में युद्धविराम और शांति के बारे में बात करते हुए कहा कि हम अपने सभी कैदियों के बदले में उनके सभी सैनिकों को रिहा करने के लिए तैयार हैं। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के युद्धविराम के बाद फिर से गाजा में जंग शुरू करने के ऐलान के बाद हमास का ये बयान आया है।

हमास और इजरायल के बीच हुए युद्ध विराम समझौते के तहत साठ इजरायली बंधकों और 180 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया गया है। हमास ने डील के तहत महिलाओं और बच्चों को रिहा किया है। हमास के पास अभी भी वो बंधक सैनिक हैं, जिन्हें समझौते से बाहर रखा गया है। इन बंधकों के बदले फिलीस्तीन अपने सभी कैदियों की रिहाई चाहता है। इसे पहले 2011 में भी हमास ऐसा कर चुका है जब उसने करीब 1,00 फिलिस्तिनियों की रिहाई इजरायली सैनिक गिलाद शालिट के बदले में कराई थी।

इजरायली जेलों में 7 हजार फिलीस्तीनी
हमास का कहना है कि इजरायली जेलों में 7,000 से ज्यादा फिलीस्तीन के कैदी बंद हैं। इनमें से कई अब तक रिहा हुए युवाओं और महिलाओं की तुलना में कहीं अधिक प्रमुख हैं। हमास ने अक्टूबर में भी इजराइल से बंधकों के बदले सभी फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने की मांग की थी। अब हमास की ओर से नया प्रस्ताव आया है। ये प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब युद्धविराम खत्म हो रहा है। हमास की ओर से युद्धविराम को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। हमास के सीनियर नेता नईम ने कहा, हम मध्यस्थों के साथ स्थायी युद्धविराम पर बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले इजराइल की सेना ने कहा था कि वह हमास की सशस्त्र शाखा की एक रिपोर्ट की जांच कर रही है। जिसमें गाजा में एक बंधक महिला, उसका 10 महीने का बच्चा और चार साल का भाई मारे गए थे। इस पर नईम ने कहा कि हमने दो से तीन हफ्ते पहले पुष्टि कर दी थी कि इजरायली बमबारी में 60 इजरायली मारे गए हैं और अभी भी मलबे में हैं। महिला और उसके दो बच्चे उनमें से हैं, मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.