हमास ने युद्ध शुरू किया, खत्‍म इजरायल करेगा, ऐसी कीमत वसूलेंगे कि पुश्‍तें याद करेंगी...इजरायली पीएम नेतन्‍याहू की चेतावनी

Updated on 10-10-2023 01:13 PM
तेल अवीव: हमास हमले के बाद से ही इजरायल लगातार आक्रामक बना हुआ है। लेकिन अब यह युद्ध उस जगह पर पहुंच गया है जहां पर हमास की तरफ से बंधक बनाए गए सैंकड़ों लोग की जान पर बन आई है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू की तरफ से कहा गया है कि यह एक युद्ध है जिसे हमास ने शुरू किया है। लेकिन इसे खत्‍म इजरायल करेगा। इजरायली पीएम नेतन्‍याहू ने एक टीवी संबोधन में संगठन को चेताया है। उधर हमास ने भी धमकी दी है कि अगर बिना चेतावनी के गाजा में उन पर हमला हुआ तो फिर व‍ह एक-एक करके बंधकों को मारना शुरू कर देंगे।

युद्ध खत्‍म करके रहेगा इजरायल
पीएम नेतन्‍याहू ने कहा, 'इजरायल युद्ध में है लेकिन हम यह युद्ध नहीं चाहते थे। इसे बेहद क्रूर और बर्बर तरीके से हम पर थोपा गया है। इस युद्ध की शुरुआत इजरायल ने नहीं की थी लेकिन इजरायल इसे खत्म करके रहेगा। वह समय और था जब यहूदियों के पास देश नहीं था। वह अपनी रक्षा नहीं कर सकते थे लेकिन अब ऐसा और नहीं चलेगा।' उन्‍होंने आगे कहा, 'हमास समझ जाएगा कि हम पर हमला करके उसने ऐतिहासिक गलती की है। हम ऐसी कीमत वसूलेंगे जिसे आने वाले दशकों तक वो और इजरायल के बाकी दुश्मन याद रखेंगे।'

आईएसआईएस की तरह जंगली हमास
नेतन्‍याहू ने आगे कहा, 'हमास ने निर्दोष इजरायलियों के खिलाफ जो क्रूर हमले किए, वो चौंकाने वाले हैं। परिवारों को उनके घरों में मारना, एक फेस्टिवल में सैकड़ों युवाओं की हत्या करना, बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का अपहरण करना, यहां तक कि नरसंहार से बचे लोगों को भी मार डालना। हमास के आतंकवादियों ने बच्चों को बांधा, जलाया और मार डाला। वो जंगली हैं।' नेतन्‍याहू ने हमास को आईएसआईएस बता डाला। उनका कहना था कि और जिस तरह सभ्य ताकतें आईएसआईएस को हराने के लिए एकजुट हुईं, हमास को हराने में भी उसी तरह से इजरायल का समर्थन करना चाहिए।

दुनियाभर के नेताओं का शुक्रिया

नेतन्‍याहू ने अमेरिका की तरफ से मिले समर्थन के लिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन को थैंक्‍यू कहा है। उन्‍होंने कहा, 'मैं दुनिया भर के उन नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जो आज इजरायल के साथ खड़े हैं। मैं अमेरिका के लोगों और कांग्रेस को धन्यवाद देना चाहता हूं। इजरायल न सिर्फ अपने लोगों के लिए लड़ रहा है बल्कि यह हर उस देश के लिए लड़ रहा है जो बर्बरता के खिलाफ खड़ा है।'इस युद्ध में इजरायल जीतेगा और जब इजरायल जीतेगा तो यह पूरी सभ्य दुनिया की जीत होगी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.