गोली मारने वाला हमास अब कर रहा मरहम पट्टी, इजरायल की पहली बंधक का वीडियो जारी, देखें

Updated on 18-10-2023 01:54 PM
तेल अवीव: 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसे हमास के आतंकियों ने आम लोगों को मारा था। इसके अलावा उन्होंने लगभग 200 लोगों को बंधक बना लिया। अब हमास ने पहली बार एक बंधक का वीडियो जारी किया है। आम लोगों पर गोली बरसाने वाला हमास इस वीडियो को जारी करके खुद को एक हमदर्द दिखाने की कोशिश में है। वीडियो में दिखने वाली लड़की मिया स्केम है, जो बिस्तर पर लेटी है। फ्रेम के बाहर कोई शख्स उसके दाहिने हाथ पर पट्टी बांध रहा है। उसके हाथ पर घाव है।

मिया स्केम (Mia Schem) 21 वर्षीय फ्रांसीसी-इजरायली नागरिक हैं, जिन्हें गाजा पट्टी में आतंकी संगठन हमास ने बंधक बनाया हुआ है। हमास की ओर से सोमवार को जारी किया गया वीडियो किसी होस्टेज का पहला फुटेज है। स्केम का चेहरा एकदम पीला दिख रहा है। कैमरे में बोलते हुए वह कहती हैं कि वह घायल हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें गाजा ले जाया गया था। इसके बाद वह अपने परिवार के पास लौटने की गुहार लगाती हैं। उनके बोलने के दौरान बैकग्राउंड में गड़गड़ाहट सुनाई देती है।

मां ने लगाई गुहार

यह वीडियो जब स्केम के परिवार के पास पहुंचा तो उन्होंने राहत की सांस ली। तेल अवीव में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए स्केम की मां ने सरकार और दुनिया के नेताओं से उनकी बेटी को वापस घर लाने का आग्रह किया। अपनी बेटी की तस्वीर हाथ में लिए हुए केरेन शर्फ स्केम ने कहा, 'मैं दुनिया से मेरी बच्ची को घर वापस लाने की भीख मांग रही हूं, वह केवल मौज-मस्ती करने के लिए एक पार्टी में गई थी। अब वह गाजा में है और वह वहां अकेली फंसी नहीं है।'

'डरी हुई है बेटी'

शार्फ स्केम ने कहा कि सोमवार तक उन्हें यह पता नहीं था कि उनकी बेटी मर गई या जीवित है। उन्हें केवल इतना अनुमान था कि शायद उसका अपहरण कर लिया गया हो। उन्होंने कहा, 'मैंने देखा कि वह जीवित है, मैंने देखा कि ये वही है। मैंने पहले अफवाह सुनी थी कि उसके कंधे या पैर में गोली मारी गई थी। अब मैं देख सकती हूं कि उसके कंधे में गोली मारी गई थी। मैंने देखा कि उसका ऑपरेशन हुआ था। वह बहुत डरी हुई लग रही है। मैं उसे जानती हूं। वह वही कह रही है जो उसे कहने के लिए कहा गया है।' IDF ने कहा कि उन्होंने स्केम की मां को उसके अपहरण के बारे में जानकारी दी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.