हमीदिया अस्पताल प्रबंधन करेगा सीटी स्कैन और एमआरआई

Updated on 16-03-2025 12:51 PM

नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के नए नियमों के तहत अब मेडिकल कॉलेजों में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच का संचालन अस्पताल प्रबंधन को ही करना होगा। इसी के तहत गांधी मेडिकल कॉलेज से जुड़े हमीदिया अस्पताल में भी यह सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है।

अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। ब्लॉक वन में 6 करोड़ की सीटी स्कैन मशीन का इंस्टॉलेशन शुरू हो चुका है, जबकि 12 करोड़ की एमआरआई मशीन अगले सात दिनों में आ जाएगी।

वर्तमान में यह दोनों जांच की सुविधा प्राइवेट पार्टनर शिप मोड पर पुराने भवन में संचालित की जा रही हैं। जिसके कारण लोगों को जांच के लिए 700 मीटर तेज धूप में चलकर, स्ट्रेचर से या व्हील चेयर से जाना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अप्रैल माह से इन दोनों जांचों का संचालन पूरी तरह से अस्पताल के प्रबंधन द्वारा किया जाएगा।

मरीजों को होगी सहूलियत, बचेगा अतिरिक्त सफर अस्पताल प्रशासन मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी विभाग के पीछे ही इन दोनों मशीनों को स्थापित कर रहा है, ताकि इमरजेंसी में आने वाले ज्यादा से ज्यादा मरीजों की तुरंत जांच हो सके।

वर्तमान में यह सुविधाएं प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर पुराने भवन में संचालित की जा रही हैं, जिससे मरीजों को 700 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। गर्मी में तेज धूप में चलकर जाना, स्ट्रेचर या व्हीलचेयर से मरीजों को लाना-ले जाना मुश्किल भरा होता है। अब नई व्यवस्था से यह समस्या खत्म हो जाएगी।

किडनी ट्रांसप्लांट की मंजूरी मिली हमीदिया अस्पताल में अब तक कुल 7 किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से आठवें ट्रांसप्लांट की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से यह रुका हुआ था। अब अस्पताल प्रबंधन ने पुष्टि की है कि किडनी ट्रांसप्लांट की परमिशन का रिन्युअल हो चुका है और जल्द ही अगला ट्रांसप्लांट किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.