हमीदिया में 18करोड़ की नई मशीनों का फायदा नहीं मिलेगा:इनके संचालन के लिए टेक्नीशियन नहीं

Updated on 24-06-2025 11:41 AM

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, हमीदिया में करोड़ों की लागत से नई सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें लगाई गई हैं। ये मशीनें 30 जून से शुरू होने वाली हैं। लेकिन, मरीजों को इनका फायदा नहीं मिल सकेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक इन मशीनों के संचालन के लिए टेक्नीशियन उपलब्ध नहीं है। इधर, पुरानी MRI-CT स्कैन मशीनें 10 दिनों से बंद हैं। ऐसे में मरीजों को इन जरूरी जांच के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

मामले में गांधी मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में मशीनों के संचालन के लिए जल्द टेक्नीशियन नियुक्त कर दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।

नए भवन में लगी दोनों मशीनें हमीदिया अस्पताल ने मरीजों की सुविधा के लिए नए भवन ब्लॉक-1 में 6 करोड़ रुपए की सीटी स्कैन और 12 करोड़ रुपए की एमआरआई मशीन लगाई हैं। इन मशीनों को इमरजेंसी विभाग के ठीक पीछे स्थापित किया गया है, ताकि गंभीर मरीजों की जांच तुरंत हो सके। लेकिन, इन्हें चलाने वाले टेक्नीशियन नहीं हैं, और न ही इनके रखरखाव के लिए कोई एग्रीमेंट हुआ है।

क्यों अटकी मरीजों की जांच

  • टेक्नीशियन का अभाव: नई मशीनों को चलाने के लिए प्रशिक्षित टेक्नीशियन उपलब्ध नहीं हैं।
  • रखरखाव एग्रीमेंट की कमी: एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (AMC) और कॉम्प्रिहेंसिव मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (CMC) जैसे जरूरी एग्रीमेंट नहीं हुए हैं।
  • पुरानी मशीन भी खराब: अस्पताल की पुरानी एमआरआई मशीन में अर्थिंग की समस्या के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया है, जिससे वह भी पूरी तरह बंद हो गई है।

मरीजों पर पड़ रहा सीधा असर

  • गंभीर मरीजों को तेज धूप या बारिश में जांच के लिए हमीदिया से निजी लैब में जाना पड़ रहा है।
  • निजी लैब्स में उन्हें हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं।
  • कई मरीज आर्थिक तंगी या असुविधा के चलते जांच टाल रहे हैं, जिससे उनके इलाज में देरी हो रही है और स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।

NMC के नियमों की अनदेखी नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के नए नियमों के तहत अब सभी मेडिकल कॉलेजों में मॉडर्न जांच सुविधाएं अस्पताल के अपने संचालन में होनी चाहिए। गांधी मेडिकल कॉलेज ने मशीनें तो खरीदीं, लेकिन उन्हें चालू हालत में रखने के लिए जरूरी स्टाफ और रखरखाव अनुबंधों में ढिलाई बरती गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.