सरेआम कभी मारा था थप्पड़, अब लंदन गलियों में दिखा हरभजन और श्रीसंत का ब्रोमांस

Updated on 13-06-2023 10:23 PM
लंदन:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह और एस श्रीसंत इन दिनों लंदन में हैं। ये दोनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। WTC का फाइनल खत्म हो चुका है। टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार मिली है। फाइनल में हार के गम को भुलाकर हरभजन सिंह और श्रीसंत लंदन की सड़कों पर देशी स्टाइल में मस्ती करते हुए दिखे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दअरसल हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ श्रीसंत भी हैं। इस वीडियो में एक आर्टिस्ट वायलन पर बॉलीवुड सॉन्ग का एक धुन प्ले कर रहे हैं। यह धुन शाहरुख की मूवी 'कल हो ना हो' का है। इसी गाने की धुन पर हरभजन सिंह और श्रीसंत शाहरुख के सिग्नेचर स्टाइल में पोज करते हुए भी दिखे। हरभजन सिंह और श्रीसंत के इस मस्ती भरे वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

हरभजन सिंह जड़ा था श्रीसंत को थप्पड़

हरभजन सिंह क्रिकेट के मैदान अक्सर शांत ही दिखे हैं लेकिन कुछ एक बार ऐसा भी हुआ जब खुद पर काबू नहीं रख पाए। ऐसा ही कुछ साल 2008 के आईपीएल में हुआ था। यह आईपीएल का पहला सीजन था। हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस के सदस्य थे। वहीं श्रीसंत इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते थे। इसी सीजन में मुंबई और पंजाब के बीच मैच के दौरान हरभजन सिंह और श्रीसंत में कुछ कहा सुनी हुई।

इस दौरान हरभजन अपने गुस्से को काबू में नहीं रख सके और उन्होंने श्रीसंत को थप्पड़ रसीद कर दिया। इस घटना के बाद काफी बवाल मचा था। हरभजन और श्रीसंत के बीच लंबे समय तक बातचीत नहीं हुई थी। हालांकि बाद में हरभजन को अपने किए पर पछतावा हुआ और उन्होंने माफी मांग ली थी।

इसके बाद से हरभजन सिंह और श्रीसंत अब दोनों अच्छे दोस्त बन गए हैं। आईपीएल 2023 में भी दोनों के बीच जुगलबंदी खूब देखने को मिली और अब लंदन की सड़कों पर इनका ब्रोमांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.