शेरनी सी दहाड़ी हरमनप्रीत कौर, बल्ला उलझा और फिसल गया हाथ से विश्व कप, फिर टूटा ख्वाब

Updated on 24-02-2023 07:39 PM
नई दिल्ली: साल 2019, भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे विश्व कप का सेमीफाइनल मैच मैनचेस्टर में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया को 18 रन से हार मिली थी लेकिन यह हार जीत में भी बदल सकती थी लेकिन मार्टिन गुप्टिल के एक थ्रो ने सब कुछ बदल दिया था। गुप्टिल के इस थ्रो से महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हो गए। वे अपने क्रीज से महज कुछ इंच दूर रह गए थे और इतनी दूर रह गई थी टीम इंडिया से विश्व कप की ट्रॉफी। ऐसा ही कुछ महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच में भी देखने को मिला, जिसमें टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लगभग भारत को मैच जीता दिया था लेकिन दुर्भाग्य से वो अपने अपने क्रीज से कुछ इंच दूर रह गईं। उनके रन आउट होते ही भारत की सभी आशाएं निराशा में बदल गई।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया जब 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। शुरू के तीन विकेट तो भारत ने सिर्फ 15 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद जेमिमा रोड्रि
गेज और हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर लेनी शुरू कर दी।
    इन दोनों की तूफानी बल्लेबाजी से यह साफ लग रहा था टीम इंडिया के लिए फाइनल का टिकट पक्का था लेकिन इस बीच जेमिमा ने अपना विकेट गंवा दिया। जेमिमा के आउट होने के बाद भी उम्मीदें अभी बरकरार थी क्योंकि क्रीज पर हरमनप्रीत कौर शेरनी की तरह दहाड़ जो रही थीं।

    एक दिन पहले जिस हरमनप्रीत का शरीर बुखार से तप रहा था वहीं भारत को विश्व चैंपियन बनाने के लिए अपनी जान लड़ा रही थीं, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। ऑस्ट्रेलियाई खेमे को यह अच्छे से पता था कि उनकी जीत के बीच में यही एक खिलाड़ी रुकावट हैं।

    कोई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हरमनप्रीत को आउट नहीं कर पा रही थी। इस बीच उन्होंने सिर्फ 34 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया लेकिन इसके ठीक बाद वह रन आउट हो गईं। फिर क्या था यहीं से टीम इंडिया की सारी उम्मीदों पर मानों जैसे पानी फिर गया।

    चेहरे पर दिख रही थी थकावट

    बुखार के कारण हरमनप्रीत कौर के ऊपर थकावट का असर साफ दिख रहा था। जब रन आउट हुईं तो यह साफ देखा जा सकता था कि उन्हें रन लेने में परेशानी हो रही थी यही कारण है कि जब गार्डनर ने थ्रो किया तो हरमन अपने क्रीज तक पहुंचने के दौरान कुछ लड़खड़ाई और उनका बल्ला भी फंस गया। उनके पैर के मूवमेंट से यह देखा जा सकता है कि उनका जूता भी फंस गया था।ऐसे में विकेटकीपर एलिसा हिली ने बिना किसी देरी के विकेट की गिल्लियों को उड़ा दिया और थर्ड अंपायर के फैसले ने उन्हें पवेलियन जाने को मजबूर कर दिया। इस तरह एक बार फिर से भारतीय टीम का विश्व विजेता बनने का सपना टूट गया।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.