66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बॉक्सिंग एवं एथलेटिक्स में हरियाणा बना चैंपियन

Updated on 10-06-2023 05:47 PM

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित 66वें राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज एथलेटिक्स एवं बॉक्सिंग की प्रथम चरण की प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। मेडल सम्मान समारोह में आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, उप सचिव श्रीमती मंजूषा राय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उपाध्याय, संचालक लोकशिक्षण श्री के.के. द्विवेदी, उप संचालक श्री आलोक खरे एवं जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।

संभागीय संयुक्त संचालक श्री अरविंद चोरगढ़े ने बताया कि प्रथम चरण की प्रतियोगिताओं में हरियाणा राज्य ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के मिलाकर 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 4 कांस्य पदक के साथ कुल 20 पदकों के साथ चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि उत्तरप्रदेश कुल 13 पदकों के साथ द्वितीय स्थान एवं कुल 11 पदकों के साथ महाराष्ट्र तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की पदक तालिका में महाराष्ट्र प्रथम, पश्चिम बंगाल द्वितीय एवं हरियाणा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालक वर्ग में हरियाणा प्रथम, उत्तर प्रदेश द्वितीय एवं केरल तृतीय स्थान में रहे। महाराष्ट्र की श्रावणी सांगले एवं उत्तर प्रदेश के देवेंद्र पांडे को बेस्ट एथलीट का अवार्ड दिया गया।

आज तृतीय दिवस एथलेटिक्स प्रतियोगिता अंतर्गत क्रॉस कंट्री दौड़ बालक वर्ग में हरियाणा के बलजीत सिंह ने स्वर्ण पदक, पंजाब के दीपक कुमार ने रजत एवं तरुण ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की रुतुजा पाटिल ने स्वर्ण पदक, मध्यप्रदेश की खुशी रघुवंशी ने रजत पदक एवं मानसी यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग महाराष्ट्र के रावत हर्ष ने स्वर्ण पदक, पश्चिम बंगाल के पीयूष घोष ने रजत पदक एवं राहुल मिर्जा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल की सुनीता पाल ने स्वर्ण पदक, केरल की मेघा ने रजत पदक एवं वैभवी बालू ने कांस्य पदक प्राप्त किया। भाला फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में हरियाणा के यश ने स्वर्ण पदक, उत्तर प्रदेश के राहुल यादव ने रजत पदक एवं पश्चिम बंगाल के तपन राय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में हरियाणा की दीपिका ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की ही सपना ने रजत पदक एवं दिल्ली की तनिष्का शर्मा ने कांस्य पदक जीता। लंबीकूद बालिका वर्ग नूपुर पांडे पश्चिम बंगाल की स्वर्ण पदक, गुजरात की रामानी कुमकुम ने रजत पदक एवं केरल की सीमा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में हरियाणा के दीपक कुमार ने स्वर्ण पदक, केरल के अनुराग ने रजत पदक एवं महाराष्ट्र के ऋषिकेश में कांस्य पदक प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हरियाणा के सुनील कुमार ने स्वर्ण पदक, गुजरात के दीपक रावल ने रजत पदक एवं केरल एंटो एंटोनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में यूपी की विनीता गुर्जर ने स्वर्ण पदक, डीएवी की गीतिका दहिया ने रजत पदक एवं गुजरात की कटारा सेजल ने कांस् पदक प्राप्त किया। 4*400 रिले दौड़ में गुजरात प्रथम स्थान पर, झारखंड द्वितीय स्थान पर एवं दिल्ली तृतीय स्थान पर रहा। वहीं बालिका वर्ग में महाराष्ट्र प्रथम, हरियाणा द्वितीय एवं पश्चिम बंगाल तृतीय स्थान पर रहा। वहीं राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में आज बॉक्सिंग बालक एवं बालिका वर्ग के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। इसके अंतर्गत खेले गए मुकाबलों के परिणाम वर्गानुसार हैं।

बालक वर्ग बॉक्सिंग में परिणाम

40 किलो वजन वर्ग में सीबीएसई के विनीत सिंह ने स्वर्ण पदक, हिमाचल प्रदेश के अभिषेक कुमार ने रजत पदक एवं पंजाब के करण एवं विद्या भारती के चिंतापल्ली ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 49 किलो वजन वर्ग में बिहार के राहुल कुमार ने स्वर्ण पदक, दिल्ली के शौर्य पटवा ने रजत पदक एवं अरुणाचल के तड़ग तादार एवं विद्या भारती के मनोज कुमार संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 52 किलो वजन वर्ग में हिमाचल प्रदेश के अंकुश कुमार ने स्वर्ण पदक, दिल्ली के प्रिंस ने रजत एवं हरियाणा के मोहित एवं श्लोकी नेगी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 56 किलो वजन वर्ग बालक वर्ग में पंजाब के शिवम शर्मा ने स्वर्ण पदक, राजस्थान के अंकित ने रजत एवं दिल्ली के उमेश उत्तराखंड के अनूप सिंह संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 60 किलो वजन वर्ग में हरियाणा के पंकज कुमार ने स्वर्ण पदक, पंजाब के जतिन शर्मा ने रजत पदक एवं सौरभ कुमार व श्रवण भगत संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 64 किलो वजन श्रेणी में सीबीएसई के सागर जाखड़ ने स्वर्ण पदक, हरियाणा के मोहित खरब ने रजत पदक एवं संकल्प लवानिया व लवजीत सिंह संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 69 किलो वजन वर्ग में सीबीएससी के अंकुश सराऊट ने स्वर्ण पदक, दिल्ली के दीपक शर्मा ने रजत पदक एवं रितिक व रोहन ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 75 किलो वजन वर्ग में महाराष्ट्र के कुणाल घोरपड़े ने स्वर्ण पदक, मध्य प्रदेश के आयुष यादव ने रजत पदक एवं विवेक और अमन निराला ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 81 किलो वजन वर्ग में हरियाणा के क्रश ने स्वर्ण पदक, हिमाचल प्रदेश के पुष्कर मस्ताना ने रजत पदक एवं बलवंत कुमार और अभिषेक पॉल ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 91 किलो वजन श्रेणी में प्रशांत खटाना मध्य प्रदेश ने स्वर्ण पदक, दिल्ली के करण ने रजत पदक एवं शिवम और अभिषेक सीबीएसई ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 100 किलो वजन वर्ग में यूपी के ऋषभ पांडे ने स्वर्ण पदक, सीबीएसई के मुदित यादव ने रजत एवं गौरव भल्ला और शिवांश ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

बालिका वर्ग बॉक्सिंग में परिणाम

45 किलो वजन वर्ग में पंजाब की नीतू शर्मा ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की अंजलि ने रजत एवं रवीना व अदिति नेगी ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 48 किलो वजन वर्ग में हरियाणा की कशिश मेहता ने स्वर्ण पदक, राजस्थान की यामिनी कंवर ने रजत एवं दिल्ली की परिणीता और डिंपल संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 51 किलो वजन वर्ग बालिका वर्ग में हरियाणा की मीनाक्षी ने स्वर्ण, दिल्ली की गोरी गोस्वामी ने रजत एवं महाराष्ट्र की खुशी जाधव व मोनू ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 54 किलो वजन वर्ग में हरियाणा की तनु ने स्वर्ण पदक, मध्यप्रदेश की भूमि सिंह चौहान ने रजत एवं दिल्ली की मोहिनी और आंध्र प्रदेश की सौगंध जयसूर्या ने संयुक्त रूप कांस्य पदक प्राप्त किया। 57 किलो वजन वर्ग बालिका वर्ग मेंमहाराष्ट्र की स्वपना ने स्वर्ण पदक, सीबीएसई की चंचल ने रजत एवं दिल्ली की आशिमा कनौजिया और हिमाचल की शिल्पा देवी ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 60 किलो वजन वर्ग में महाराष्ट्र की वैष्णवी वाघमारे ने स्वर्ण पदक, दिल्ली की सिया ने रजत पदक एवं पंजाब की रिया व तमन्ना कादियान ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 64 किलो वजन वर्ग में सीबीएसई की माही रावत ने स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश की स्वस्तिका धामी ने रजत एवं महाराष्ट्र की मधुरा पाटिल और हिमाचल की विक्रमा देवी ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 66 किलो वजन वर्ग में दिल्ली की सुप्रिया रावत ने स्वर्ण पदक, सीबीएसई की स्नेहा ने रजत एवं उत्तराखंड काजल और महाराष्ट्र की गौरी ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 69 किलो वजन वर्ग में दिल्ली की आकांक्षा ने स्वर्ण पदक, सीबीएसई की रिया कादियान ने रजत एवं असम की जनमोनी देवी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 75 किलो वजन वर्ग में सीबीएसई की नैना ने स्वर्ण पदक, मध्य प्रदेश की मरियम कुजूर ने रजत एवं हरियाणा की ऋतु व केरल की हाजरा नाजरीन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 81 किलो वजन वर्ग में दिल्ली की अंजुमन शर्मा के मजबूत पंच ने डीसीएमसी की पायल जाखड़ को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं पायल ने रजत पदक एवं पंजाब की अमनदीप कौर और केरल की एंजेल वर्गिस ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 81 किलो प्लस केटेगरी में राजस्थान की तशरी मनारिया के मजबूत पंच ने हिमाचल की वंशिका को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस वर्ग में हर्षिका एवं केरल की अश्विन ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया।

संभागीय संयुक्त संचालक श्री अरविंद चोरगढ़े ने बताया कि 66वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम चरण के एथलेटिक्स एवं बॉक्सिंग के मुकाबले आज संपन्न हो गए हैं। वहीं कल से बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं फुटबॉल के मुकाबले टीटी नगर स्टेडियम एवं भोपाल के विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि भोपाल के विभिन्न खेल मैदानों पर समुचित व्यवस्था कर ली गई है, देशभर से आए खिलाड़ियों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्री चोरगढे ने बताया कि भोपाल शहर के स्थानीय स्कूल के विद्यार्थी भी लगातार राष्ट्रीय स्तर की इन खेल प्रतियोगिताओं को देखने के लिए टीटी नगर स्टेडियम में आ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.