ग्रीनलैंड के खजाने पर अमेरिका का कब्‍जा शुरू? ट्रंप का बड़े पैमाने पर तेल-गैस की खोज शुरू करने का ऐलान

Updated on 14-10-2026 01:12 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ग्रीनलैंड में तेल, गैस और खनिजों की बड़े पैमाने पर खोज शुरू होने वाली है। ट्रंप ने बुधवार को अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर यह ऐलान किया है। ट्रंप की ओर यह घोषणा अमेरिका के डेनमार्क और ग्रीनलैंड से आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा पर त्रिपक्षीय समझौते के करीब एक महीने बाद हुई है। ट्रंप ने कहा है कि हमारे खूबसूरत ग्रीनलैंड में तेल और खनिजों की खोज जल्दी ही शुरू की जाएगी।

रणनीतिक रूप से अहम और खनिजों से भरपूर इस द्वीप पर कब्जा करने की ट्रंप की बार-बार की धमकियों के बाद तनाव कम करने के मकसद से सितंबर में अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद अब ट्रंप ने ये घोषणा की है। हालांकि इसमें ग्रीनलैंड में खोज की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
ग्रीनलैंड में तेल, गैस और खनिजों की बड़े पैमाने पर खोज शुरू होने वाली है।
डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने क्या कहा है

डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'ग्रीनलैंड में तेल, गैस और खनिजों की बड़े पैमाने पर खोज शुरू होने वाली है। जानकारों का कहना है कि यहाँ आसानी से मिलने वाले तेल की मात्रा दुनिया में किसी भी दूसरी जगह से कहीं ज्यादा है। इससे भी जरूरी बात यह है कि सुरक्षा के नजरिए से यह जगह बेजोड़ है- चाहे वह अमेरिका की सुरक्षा हो या यूरोप की।'

ट्रंप ने आगे लिखा, 'अमेरिका पर भविष्य में होने वाले किसी भी हमले को ग्रीनलैंड से होकर गुजरना होगा, जहां हमारी सुरक्षा व्यवस्था आसानी से ड्रोन, मिसाइल या किसी भी ऐसे हथियार को मार गिराएगी, जिसके बारे में अभी सोचा भी नहीं गया है। यह हमें समय, सही जगह और नजर रखने की ऐसी सुविधा देता है, जो दुनिया में कहीं और नहीं है।

ग्रीनलैंड का खजाना

ग्रीनलैंड में क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन (जैसे इलेक्ट्रिक वाहन और तकनीकी उपकरण) के लिए आवश्यक करीब 25 महत्वपूर्ण खनिजों (जैसे रेयर अर्थ एलिमेंट) का विशाल भंडार है। वर्तमान में अमेरिका इन खनिजों के लिए चीन पर अत्यधिक निर्भर है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, ग्रीनलैंड में करीब 31 अरब बैरल तेल के बराबर ऊर्जा का विशाल भंडार होने का अनुमान है। अभी तक पर्यावरण चिंताओं के कारण इस पर रोक थी लेकिन इस डील के बाद बड़े पैमाने पर इसे निकाला जा सकता है।

डील में क्या है

बीते महीने हुए यूएस-डेनमार्क सुरक्षा समझौते के तहत अमेरिका को ग्रीनलैंड में अपनी सैन्य उपस्थिति और सुरक्षा अधिकारों का विस्तार करने की अनुमति मिली है। यह समझौता अमेरिका को दो नए सैन्य अड्डे बनाने की इजाजत देता है- एक दक्षिणी ग्रीनलैंड नारसारसुआक में और दूसरा पूर्वी तट पर मेस्टर्सविग में है। इस समझौते के आर्थिक पहलू की बात की जाए तो इस समझौते में ग्रीनलैंड के माइनिंग और रिसोर्स सेक्टर में अमेरिका के हितों या निवेश के बारे में कोई बात नहीं की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना अपना 251वां जन्मदिन मना रही है। जाहिर तौर पर अमेरिका के लिए ये गर्व की बात है। लेकिन बधाई देने की जल्दबाजी और हड़बड़ी में डोनाल्ड…
 14 October 2026
तेहरान: ईरान के होर्मुज स्ट्रेट में टोल लगाने के विचार को दुनिया के बड़े हिस्से ने नकार दिया है। 60 से ज्यादा देशों ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले जहाजों…
 14 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ग्रीनलैंड में तेल, गैस और खनिजों की बड़े पैमाने पर खोज शुरू होने वाली है। ट्रंप ने बुधवार को अपने ट्रुथ…
 14 October 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारतीय सेना T-72 टैंकों को बदलने के लिए एडवांस टैंकों की तलाश कर रही है। इस बीच दोस्त रूस ने T-14 टैंक का प्रस्ताव भारत को भेजा है।…
 14 October 2026
इस्लामाबाद: शहबाज शरीफ की सरकार ने पिछले रविवार को खैबर-पख्तूनख्वा (KPK) प्रांत में 'आपातकाल' लगाते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सरकार को बर्खास्त कर दिया है। पीटीआई के प्रमुख इमरान…
 14 October 2026
अंकारा: पुरातत्वविदों ने समुद्र में डूबे सबसे पुराना जहाज का मलबा ढूंढ़ निकालने का दावा किया है। तुर्की के तट के पास दुनिया का यह सबसे पुराना डूबा जहाज मिला…
 13 October 2026
पेरिस: फ्रांस में खराब शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की कमी और स्कूलों के लिए अधिक फंड की मांग को लेकर छात्र कई हफ्ते से सड़कों पर हैं। देशभर में बड़े पैमाने…
 13 October 2026
वॉशिंगटन: न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरकी सांसद इलहान उमर के घर पर सिक्योरिटी एजेंटों की छापेमारी की तीखी आलोचना की है। ट्रंप प्रशासन पर हमला बोलते हुए ममदानी…
 13 October 2026
वॉशिंगटन: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के पूर्व मुख्य सलाहकार डॉक्टर मोहम्मद यूनुस को अमेरिका में भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। यूनुस न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी (JFK) इंटरनेशनल…
Advt.