आपको मिला या नहीं यथार्थ हॉस्पिटल का शेयर? इस तरह ऑनलाइन करें चेक

Updated on 03-08-2023 03:58 PM

नई दिल्ली : यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 37.28 गुना भरकर बंद हुआ था। इस आईपीओ में शेयर अलॉटमेंट (Yatharth Hospital IPO Allotment) फाइनल हो गया है। जिन निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए आवेदन किया था, वे बीएसई या आईपीओ के रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह 687 करोड़ रुपये का आईपीओ है। आईपीओ में शेयरों की लिस्टिंग 7 अगस्त को होनी है। ग्रे मार्केट में यह शेयर अच्छे-खासे प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। अगर आपने भी इस आईपीओ में आवेदन किया है, तो अपना अलॉटमेंट स्टेटस इस तरह चेक कर सकते हैं।


BSE की वेबसाइट से इस तरह चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

स्टेप 1. BSE की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
स्टेप 2. अब अगले पेज पर ‘equity’ का विकल्प होगा। इसे चुनें।
स्टेप 3. अब ड्रॉपडाउन में ‘Yatharth Hospital IPO’ को सलेक्ट करें।
स्टेप 4. पेज ओपन होने पर अपना एप्लीकेशन नंबर और PAN कार्ड नंबर डिटेल भरें।
स्टेप 5. 'I am not a robot' को वेरिफाई करिए। अब सबमिट बटन को क्लिक करें।
स्टेप 6. अब Yatharth Hospital IPO शेयर अलॉटमेंट का स्टेट्स खुल जाएगा।

रजिस्ट्रार के पोर्टल से इस तरह चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

स्टेप 1. आईपीओ के रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पोर्टल https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html पर जाएं।
स्टेप 2. अब ड्रॉपबॉक्स में से यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज आईपीओ का चयन करें।
स्टेप 3. अब एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट नंबर या पैन नंबर में से किसी एक का चयन करें।
स्टेप 4. इश्यू टाइप में ASBA और non-ASBA में से सलेक्ट करें।
स्टेप 5. अब डिटेल दर्ज करके कैप्चा भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें। अब आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.