JDA में काम करवाने के लिए लगाने पड़ रहे रोज रोज चक्कर, अपना लें ये प्रक्रिया झट होगा समाधान

Updated on 21-01-2026 11:58 AM
जयपुर: यदि आपको पट्टे और जमीनों को लेकर अगर आपका काम है और बार बार आपको चक्कर काटने पड़ रहे हैं तो जयपुर विकास प्राधिकरण ने आपकी राह को आसान कर दिया है। जयपुर विकास प्राधिकरण यानी JDA ने लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए M- Pass सुविधा शुरू की है। इसके तहत अब आप अपनी परेशानी के लिए संबंधित अधिकारी से आसानी से मिल सकते हैं। साथ ही अपनी शिकायत आसानी से उन तक पहुंचा सकते हैं। M-Pass की शुरू हुई सुविधा लोगों की परेशानी का हल निकालने में बड़ी मदद करेगी। अब जेडीए आने वाले आगंतुक घर बैठे अपना समय और तारीख आरक्षित कर सकते हैं। इसके बाद अपाइंटमेंट लेकर अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं।

JDA M-Pass के लिए क्या करना होगा

मिली जानकारी के अनुसार JDA M Pass को जनरेट करने के लिए आप जयपुर विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा Google Play Store से आधिकारिक JDA App भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां अपने मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन कर अपॉइंटमेंट बुकिंग कर सकते हैं। इस दौरान आपको JDA आने के उद्देश्य, संबंधित अधिकारी का नाम और टाइम स्लॉट चुनना होगा। यहां ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल पर एक एप्लीकेशन आईडी जनरेट होगी, जिसमें नोडल अधिकारी की ओर से जारी की गई स्लॉट की उपलब्धता के आधार पर इसे स्वीकार या अस्वीकार किया जाएगा। इसकी जानकारी SMS द्वारा मिलेगी।
ई-अपॉइंटमेंट की इस सुविधा से लोगों को बार बार चक्कर काटने की परेशानी दूर होगी। हालांकि ई-अपॉइंटमेंट की कंफर्मेशन स्लिप ले जाना अनिवार्य है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.