छतरपुर में पुजारी की हत्या मामले में जेल से छूटा ही था, अब पिता का किया मर्डर, खाट की पाटी से कुचला सिर

Updated on 13-11-2024 12:32 PM
छतरपुर: जिले के गढ़ीमलहरा में एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने अपने पिता के सिर पर लकड़ी के बल्ले से तब तक वार किए जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। हत्या का आरोपी पहले भी एक पुजारी की हत्या के मामले में जेल जा चुका था।

यह खौफनाक वारदात गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र की है। यहां नरेंद्र रैकवार नाम के एक व्यक्ति ने अपने ही पिता पूरन रैकवार की लकड़ी के बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नरेंद्र पहले भी हत्या के मामले में जेल की सजा काट चुका है। हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने पिता के शव को घसीटकर घर के पीछे बाड़े में फेंक दिया।

मौके पर पहुंचे एसडीओपी


पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो नौगांव एसडीओपी चंचलेश मरकाम पूरी टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

आरोपी पुजारी की हत्या मामले में जा चुका है जेल


पुलिस के मुताबिक आरोपी नरेंद्र रैकवार पहले भी गढ़ीलहरा के काली माता मंदिर के पुजारी की हत्या के मामले में जेल जा चुका था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। पुलिस का कहना है कि नरेंद्र का अपने पिता से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।


ऐसे पकड़ाया फरार हत्यारा


पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने पिता की टैक्सी लेकर फरार हो गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.