स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने विशेष पल्स पोलियों अभियान का किया शुभारंभ

Updated on 19-09-2022 05:13 PM
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कैलाश नाथ काटजू अस्पताल परिसर में विशेष पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ  बच्चों को पोलियो की खुराक पिला कर किया ।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि  बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों का  संपूर्ण टीकाकरण करवाना हम सभी का कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि  पल्स पोलियो का यह चरण बहुत महत्वपूर्ण  है। हमारी जरा सी लापरवाही बीमारी को वापस ला सकती है।  हम सभी अपने आसपास के जन्म से 5 साल तक के हर बच्चे को पोलियो खुराक ज़रूर पिलवाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार  द्वारा चलाये जा रहे इस विशेष पल्स पोलियो अभियान के लिए प्रदेश के 16 ज़िले चिन्हित किए गए हैं। इनमें भिण्ड, भोपाल, छिन्दवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगोन, मंदसौर नरसिंहपुर, नीमच,  निवाड़ी, सतना, टीकमगढ़, विदिशा एवं श्योपुर जिला  शामिल है। अभियान के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सारी तैयारियाँ पहले से ही पूरी कर ली गई हैं। ईट भट्टों पर काम करने वाले मजदूर परिवार के बच्चों, दूरस्थ वन ग्रामों और घूमंतू आबादी के बच्चों को "दो बूँद ज़िंदगी" की पिलाने के लिए विशेष सूक्ष्म कार्य-योजना बनाई गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.