जेल में बंद चार सिमी आतंकियों की तबीयत बिगड़ी, दो को जेपी अस्पताल में कराया भर्ती

Updated on 09-02-2024 12:02 PM

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में स्थित केंद्रीय कारागार में बंद प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के चार आतंकी बीते कुछ दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। इसके चलते गुरुवार को इनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इनमें से दो आतंकियों अबू फैसल और कमरूद्दीन को जेल प्रशासन द्वारा जेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जेल प्रशासन आतंकियों की बिगड़ती सेहत के बारे में शासन को लगातार अवगत करा रहा है। गौरतलब है कि जेल में आइसोलेशन में रखे गए ये आतंकी सामूहिक नमाज पढ़ने की अनुमति देने, अंडा सेल से बाहर घूमने, न्यूज पेपर, लाइब्रेरी की सुविधा के साथ घड़ी भी मुहैया कराने जैसी मांगें कर रहे हैं। अपनी इन मांगों को लेकर ये पहले भी भूख हड़ताल कर चुके हैं।

कलेक्टर ने किया जेल का दौरा

उधर कलेक्टर कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार रात जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भोजन कक्ष, भंडार कक्ष, मुलाकात कक्ष को देखा और जेल परिसर में स्वच्छ एवं अच्छी तरह से रखरखाव करने क निर्देश दिए। कलेक्टर ने बंदियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं बेहतर रहती हैं। इसके बाद भी कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को अधिक बेहतर करने के लिए गतिविधियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।इस दौरान एडीएम हरेंद्र नारायण और एसडीएम आदित्य जैन भी माैजूद थे।जेल व्यवस्थाओं के संबंध में एसडीएम आदित्य जैन विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.