जगदलपुर में हियरिंग केयर सेंटर का शुभारंभ

Updated on 10-10-2022 06:57 PM

जगदलपुर
हियरिंग केयर सेंटर (स्पीच लैंग्वेज इंटरवेन्शन सेंटर फार आल एज ग्रुप)का छत्तीसगढ़ में 11 वां क्लीनिकल सेंटर जगदलपुर में शनिवार, 8 अक्टूबर से शुरू हुआ है। आदिवासी बाहुल्य इलाके में इसे प्रारंभ करने का उद्देश्य जिन बच्चों व बड़ों को बहरापन या कान से संबंधित कोई परेशानी हो उसका आधुनिक तकनीक से जांच व समाधान तथा ऐसे बच्चे जिन्हे सुनने के साथ बोलने की दिक्कत हो कांकलियर इंप्लांट कराने के लिए उन्हे इलाज के लिए भटकना न पड़े। इनसे से जुड़ी सारी चिकित्सकीय सुविधाएं यहां आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। विशेष बात यह है कि अब तक उनके द्वारा 18 कांकलियर इंप्लांट किए गए हैं और सभी पूरी तरह से सफल रहे हैं और ऐसे लोग उपचार के बाद बोल व सुन रहे हैं। सेंटर प्रारंभ करने के एक सप्ताह तक सभी प्रकार के चिकित्सकीय परामर्श नि:शुल्क प्रदान किये जायेंगे। जगदलपुर में हियरिंग केयर सेंटर विनाका माल चित्रकोट रोड, धरमपुरा में शुरू हुआ है।

आडियोलाजिस्ट राकेश पांडेय, रूचिरा पांडेय एवं देव बी. मिश्रा ने संयुक्त रुप से बताया कि जगदलपुर के नव शुभारंभ सेंटर से पहले रायपुर के अलावा बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, अंबिकापुर, धमतरी, बलौदाबाजार, दुर्ग, भिलाई व राजनांदगांव जैसे बड़ी जगहों पर हियरिंग केयर सेंटर संचालित हो रहे हैं। कान से संंबंधित सभी प्रकार के इलाज यहां किये जा रहे हैं। कम उम्र के बच्चे (तीन साल के अंदर तक) यदि बोल सुन नहीं पा रहे हैं तो घबराइए नहीं, कांकलियर इंप्लांट से ऐसे बच्चे सुनने व बोलने लगते हैं यहां तक जन्म से बहरे भी सुनने लगते हैं। इसके लिए जरूरी है समय रहते उपचार।

क्या होता है कांकलियर इंप्लांट
जब सामान्यत: सुनने वाली मशीन काम नहीं देती है तब आडियोलाजिस्ट भी कांकलियर इंप्लांट की सलाह देते हैं। यह एक इलेक्ट्रानिक उपकरण है कांकलियर इंप्लांट में एक बाहरी भाग होता है जो कान के पीछे बैठता है और दूसरा भाग कान के भीतर बिठाया जाता है, इसके लिए सर्जरी की जाती है। बाहरी भाग ध्वनि को पकड़ता है उसे संसाधित करता है और आंतरिक भाग संसाधित ध्वनि संकेतों को भीतरी कान तक पहुंचाता है जो कि ध्वनि को सुनने व समझने में सक्षम बनाते हैं। कांकलियर इंप्लांट के बाहरी भाग में एक तो माइक्रोफोन के साथ स्पीचप्रोसेसर व दूसरा ट्रांसमीटर होता है। स्पीचप्रोसेसर कान की मशीन के समान ही दिखता स्पीच थेरेपी भी कांकलियर इंप्लांट का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो आवाज और मौखिक संचार व गले से संबंधित पीड़ित बच्चों के लिए एक उपचार विधि है।

हियरिंग केयर सेंटर की ओर से समय-समय पर जनजागरूकता को लेकर मुफ्त जांच व परामर्श शिविर का आयोजन भी किया जाता है ताकि लोगों को बहरापन ही नहीं बल्कि कान से जुड़ी सारी समस्याओं के बारे में जानकारी मिल सके और वे समय रहते उपचार करा सकें। हियरिंग उपकरणों का फ्री ट्रायल के बाद जरूरत पडऩे पर इसकी उपलब्धता भी उचित कीमत के साथ करायी जाती है। जिन बच्चों का इंप्लांट कराया जाता है उनके पैरेंट्स के लिए अलग से परामर्श शिविर लगाते हैं। जगदलपुर में शुभारंभ अवसर पर 10 से 15 अक्टूबर तक नि:शुल्क शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक किया गया है। आडियोलाजिस्ट उपचार से संबंधित परामर्श देंगे। जिसके लिए संपर्क नंबर 91444 14449 एवं 86029 02884 जारी किया गया है।

विनाका माल चित्रकोट रोड,धरमपुरा जगदलपुर में हियरिंग केयर सेंटर का शनिवार 8 अक्टूबर को मां दंतेश्वरी की चरणों में पूजा अर्चना के बाद विधिवत शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन थे व अध्यक्षता की मिथिलेश स्वर्णकार, चेयरमेन स्टेट रिनेवेबल इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी ने तथा विशेष अतिथि के रूप में रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर एवं वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे तथा जगदलपुर नगर निगम के पूर्व महापौर किरणदेव शामिल रहे। शहर के चिकित्सक, गणमान्यजन के साथ हियरिंग केयर सेंटर परिवार के सदस्य भी सहभागी रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.