अडानी ग्रुप के खिलाफ कांग्रेस नेता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, जानिए क्या है पूरा मामला
Updated on
17-02-2023 06:28 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के खिलाफ कांग्रेस नेता की एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में अमेरिका की हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों का जिक्र है। इन आरोपों के आलोक में अडानी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ शीर्ष अदालत के न्यायाधीश की निगरानी में जांच की मांग की गई है। यह याचिका कांग्रेस नेता जया ठाकुर की ओर से दायर की गई है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने इसका संज्ञान लिया है। जया ठाकुर का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत बताई थी।
बेंच ने शुरू में 24 फरवरी को सुनवाई के लिए याचिका को लिस्ट करने पर सहमति जताई थी। बाद में पीठ ने शुक्रवार को सुनवाई करने का फैसला किया। यह फैसला तब लिया गया जब वकील ने बताया कि दो अन्य जनहित याचिकाएं 17 फरवरी को लिस्ट हैं।
जया ठाकुर ने मामले में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की भूमिका पर संदेह जताया है। उन्होंने LIC और SBI की अडानी एंटरप्राइजेज में भारी मात्रा में सार्वजनिक धन के निवेश की भूमिका की जांच के लिए निर्देश देने की मांग की है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने हाल में अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके बाद से ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया था। उसने शेयर बाजार में नियामक तंत्र को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों का पैनल गठित करने करने का प्रस्ताव दिया था। सोमवार को केंद्र ने इसे गठित करने पर सहमति जताई थी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…