भोपाल एम्स में अगले तीन से चार महीने में हार्ट ट्रांसप्लांट होगा संभव

Updated on 09-11-2024 12:21 PM

 भोपाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में हृदय प्रत्यारोपण सुविधा शुरू करने की तैयारी जोरों पर है। तीन से चार महीने के भीतर यहां हृदय प्रत्यारोपण हो सकेगा। चार डॉक्टरों और तीन नर्सों की टीम अगले सप्ताह प्रशिक्षण लेने चेन्नई रवाना होगी।वहां एमजीएम हेल्थ केयर अस्पताल में 15 दिनों तक हृदय प्रत्यारोपण के लिए आधुनिक तरीके सीखेगी। बता दें, प्रदेश में इंदौर के एक निजी अस्पताल में एक बार हृदय प्रत्यारोपण हो चुका है। एम्स में हृदय प्रत्यारोपण के लिए मरीज को मात्र तीन लाख रुपये खर्च करना पड़ेंगे। निजी अस्पतालों में हृदय प्रत्यारोपण के लिए 35 से 40 लाख रुपये लगते हैं।

प्रशिक्षण में टीम हृदय प्रत्यारोपण की सर्जरी, उसके पहले की सावधानियों के बारे में सीखेगी। सर्जरी के बाद मरीज की देखभाल करना और आईसीयू व ऑपरेशन थिएटर में ध्यान रखने योग्य बातों का प्रशिक्षण भी लेगी।

हृदय प्रत्यारोपण के लिए यूनिट तैयार

एम्स भोपाल में हृदय प्रत्यारोपण के लिए आधुनिक मशीनें मंगवाई गई हैं। इनमें एक्मो मशीन, हार्ट-लंग्स मशीन, आईएडीपी मशीन, एडवांस कैथलैब आदि सुविधाएं हैं। आईसीयू भी बनकर तैयार हो गया है।

मशीनों की विशेषता

  • एक्मो मशीन : जिन मरीजों का हृदय कमजोर होता है, उन्हें प्रत्यारोपण के पहले इस मशीन की सहायता से जीवित रखा जाता है।
  • हार्ट-लंग्स मशीन : इस पर मरीज का हृदय प्रत्यारोपण किया जाता है।
  • आईएडीपी मशीन : जिस व्यक्ति का हृदय प्रत्यारोपण करने के दौरान हृदय कमजोर होता है, उसे इस मशीन में रखा जाता है।
  • एडवांस कैथलैब : यहां ऑपरेशन के बाद मरीजों को रखा जाएगा। इसमें बायोप्सी की जाती है। हृदय ठीक से काम कर रहा है या नहीं, इसकी जांच की जाती है। हृदय के रिजेक्शन का पता लगाया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.