प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेश में हृदय से स्वागत मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 12-08-2023 07:36 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के भव्य-दिव्य और आलौकिक मंदिर के निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न हो रहा है।

आज का दिन प्रदेश के लिए बहुत भाग्यशाली है। यह भी सौभाग्य का विषय है कि मंदिर के भूमिपूजन के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पधार रहे हैं। प्रदेशवासियों की ओर से मैं हृदय से प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वागत करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधरोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार संत रविदास जी की वाणी को चरितार्थ करने का कार्य कर रही है। हमारी पाँच समरसता यात्राएं 20 हजार गाँव से गुजरते हुए लगभग 25 लाख लोगों से संवाद कर और उन गाँवों की माटी तथा नदियों का जल लेकर भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए बड़तूमा आयी हैं। राज्य शासन ने 8 महीने पहले सागर में ही मंदिर निर्माण की घोषणा की थी। गाँव-गाँव की माटी, नदियों के जल और जनता की श्रद्धा के भाव से इस मंदिर का निर्माण होगा। मंदिर निर्माण के लिए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। संत रविदास जी के कथन "ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न-छोट बड़े सब संग बसें, रैदास रहे प्रसन्न" के अनुसार मध्यप्रदेश को प्रसन्नचित्त और आनंदित बनाने का कार्य जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.