छत्तीसगढ़ में वास्तविक से ज्यादा महसूस हो रही गर्मी:रायपुर दुनिया का 19वां सबसे गर्म शहर

Updated on 23-05-2026 01:12 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। जेठ की इस भीषण गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं, लेकिन इस बार सबसे बड़ा खतरा ये है कि दिन की भीषण लू के बाद रातें भी गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। हालत ये है कि जितना तापमान दर्ज हो रहा है, उससे कहीं ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। इस बीच, प्रदेश में लगातार चौथे दिन भीषण लू चली।

प्रदूषण और मौसम विश्लेषण साइट एक्यूआई.इन के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी रायपुर तो दुनिया के सबसे गर्म शहरों में 19वें नंबर पर पहुंच गई। यहां दोपहर करीब 2 बजे तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का सितम ऐसा रहा कि सूर्य ढलने के बाद भी राहत नहीं थी। शाम 7:30 बजे रायपुर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस चल रहा था, जो सूडान के खार्तूम के बाद दुनिया में दूसरा सर्वाधिक था। इतना तापमान भिलाई और दुर्ग में दर्ज किया गया। दोनों शहर शाम 7:30 बजे दुनिया के 11वें और 18वें सबसे गर्म रहे। महासमुंद का तापमान भी इस दौरान 41 डिग्री रहा।

हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पश्चिम से आ रही शुष्क हवा के कारण दिन और रात का तापमान इन दिनों सामान्य से अधिक है। सुबह 8 बजे से गर्म हवा झुलसाने लगे हैं। घरों की छतों पर लगे ओवरहैड टैंकों का पानी गर्म होने लगा है। दोपहर 12 बजे के आसपास ही दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जा रहा है।

मस्तूरी बाजार में मिला व्यक्ति का शव, लू से मौत की आशंका:

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में 75वर्षीय बुजुर्ग बाजार के पास मृत मिला। जूता दुकान के बाहर उसका शव पड़ा था। बुजुर्ग दो माह से जोंधरा में था और भिक्षा मांगकर जीवन यापन कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन से वह बीमार था। भीषण गर्मी और लू के बीच भी वह बाजार के पास ही पड़ा था। सूचना मिलने पर मस्तूरी पुलिस पहुंची और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आगे क्या: 27 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी, लू चलेगी

प्रदेश में अगले पांच दिनों तक तेज गर्मी पड़ेगी। इस दौरान एक-दो जगहों पर लू चलेगी। 27 मई तक दिन और रात के तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार को राजधानी समेत पूरे प्रदेश में तेज गर्मी चली और लू के हालात बने रहे। यह पूरा सप्ताह इसी तरह बीतेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.