मध्यप्रदेश में तपिश बरकरार, राजधानी में रात का पारा 27 डिग्री पहुंचा

Updated on 15-05-2023 06:43 PM

भोपाल। पचमढ़ी को छोड़कर संपूर्ण मप्र में दिन का पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सोमवार को भी चंबल संभाग के जिलों में तथा रतलाम, धार, ग्वालियर, दमोह, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, खरगोन, गुना जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अभी भी मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। दिन में लू के थपेड़े लगने लगे हैं, धूप झुलसा रही है। आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। खरगोन रविवार को भी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं राजधानी भोपाल की रात सबसे गर्म रही। यहां 27 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। सोमवार को भी चंबल संभाग के जिलों में तथा रतलाम, धार, ग्वालियर, दमोह, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, खरगोन, गुना जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है

मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो पचमढ़ी को छोड़कर संपूर्ण मप्र में दिन का पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। पश्चिमी मप्र में तापमान लगभग स्थिर बना रहा तो पूर्वी मप्र में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन बना हुआ है। हालांकि रविवार को यहां पारे में मामूली गिरावट रही। खरगोन में रविवार को 44.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल की रात सबसे गर्म रही। यहां 27 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। सूर्य की किरणें भी सीधे धरती पर पड़ रही हैं। इसके अतिरिक्त हवाओं का रुख भी उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इससे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान करने लगे हैं। मध्य प्रदेश के आसपास के राज्यों राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इस वजह से भी मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार गर्म बना हुआ है। साथ ही अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार भी नहीं हैं।

ऐसे शहर जो सबसे गर्म रहे

खरगोन 44.8

खजुराहो 44.4

नौगांव 44.1

दमोह 44

ग्वालियर 43.6



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.