मध्य प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल और महाकोशल-विंध्य में जमकर बरसे बादल

Updated on 06-07-2025 02:10 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर-शिवपुरी जिलों में 36 गांवों का संपर्क मुख्यालयों से कट गया है। 70 गांव हाई अलर्ट पर हैं।

श्योपुर के बनीपुरा गांव में क्वारी नदी का पानी भरने से ग्रामीणों को गांव से अन्यत्र शिफ्ट करना पड़ा है। इधर विंध्य-महाकोशल के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पुलों पर पानी बह रहा है। कई पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़कें बह गई हैं। एक दर्जन सड़कों पर यातायात रोकना पड़ा है।

मध्य प्रदेश के 28 जिलों रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया और अशोकनगर जिले में भारी बारिश के आसार हैं।

विंध्य-महाकोशल में तेज बारिश

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात से शनिवार सुबह कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। इससे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। विंध्य-महाकोशल में सिवनी, मंडला, डिंडौरी, कटनी, नरसिंहपुर, सीधी,शहडोल, अनुपपुर व उमरिया में भारी बारिश हुई है। डिंडौरी में बारिश के चलते करंजिया जनपद अंतर्गत ग्राम माधोपुर के पास जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे पर आवागमन बाधित हुआ।

शहडोल के केशवाही क्षेत्र के महरान टोला में दीवार ढहने और उसके मलबे में दबने से दंपती की मौत हो गई। नरसिंहपुर में भारी बारिश से धमना-सांकल मार्ग और नरसिंहपुर से गोटेगांव मार्ग के बीच बरहटा शेढ़ नदी का पुल डूब गया है। स्टेट हाईवे 22 पर शनिवार को बंदेसुर और बटेसरा के बीच एक पुलिया बारिश के कारण धंस गई, जिससे करेली से गाडरवारा का संपर्क भी बाधित हो गया है।

मंडला, जबलपुर व शिवपुरी व श्योपुर में फिर अतिवृष्टि की संभावना

प्रभावी मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने से प्रदेश के उत्तरी एवं पूर्वी क्षेत्र में कई स्थानों पर भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार-सोमवार को भी रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर संभाग के जिलों में भारी बारिश के आसर हैं। इस दौरान कटनी, मंडला,सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी,बालाघाट, पन्ना, दमोह, मैहर, शिवपुरी एवं श्योपुरकलां में अति भारी बारिश हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.