भोपाल में झमाझम, 12 घंटे में दो इंच बरसा पानी, आज भी राहत के आसार नहीं

Updated on 16-09-2023 03:24 PM
भोपाल। जुलाई-अगस्त माह में भले ही मानसून ने भले ही निराश किया, लेकिन सितंबर माह में हो रही झमाझम वर्षा ने शहर वासियों के गिले शिकवे दूर कर दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह से ही बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो रातभर भी जारी रहा। सुबह साढ़े आठ बजे से रात साढ़े आठ बजे तक शहर में 58 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी थी। जो 11 वर्ष में दूसरी बार सितंबर माह में और इस सीजन में पहली बार एक दिन में हुई सर्वाधिक वर्षा रिकार्ड हुई। घने बादल छाए रहने के कारण सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे तक एयरपोर्ट में दृश्यता 800 मीटर रह गई थी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को भी शहर में झमाझम वर्षा होने की संभावना है।

फिलहाल जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक इस सीजन में एक जून से लेकर शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक राजधानी में 653.1 मिमी. वर्षा हुई है। जो सामान्य वर्षा (905.7 मिमी.) की तुलना में 28 प्रतिशत कम है। दरअसल इस बार जुलाई और अगस्त माह में मानसून शिथिल रहने के कारण औसत से काफी कम वर्षा हुई। हालांकि पांच सितंबर के बाद मानसून के सक्रिय होने से अच्छी वर्षा होने का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि शहर में शनिवार-रविवार को भी तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। उधर 18 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक और चक्रवात बनने जा रहा है। इस वजह से वर्षा का दौर अभी बना रहने की भी संभावना है।

शहर में कई जगह हुआ जलभराव

शुक्रवार को भारी बारिश के चलते भोपाल शहर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। सुबह से ही जारी वर्षा के कारण गड्ढों में पानी भर गया था, जिसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी हुईं।

पिछले 10 वर्षों में सितंबर माह में एक दिन की सर्वाधिक वर्षा

वर्ष -- तारीख -- वर्षा

2013 -- 23 -- 16.9

2014 -- 03 -- 34.6

2015 -- 18 -- 19.4

2016 -- 01 -- 54.3

2017 -- 19 -- 45.3

2018 -- 08 -- 19.8

2019 -- 09 -- 140.4

2020 -- 23 -- 29.4

2021 -- 16 -- 41.0

2022 -- 16 -- 39.0

2023 -- 15 -- 58.0

इस वर्ष एक जून से लेकर अभी तक एक दिन में हुई अधिक वर्षा 

माह -- तारीख -- वर्षा

जुलाई -- 07 -- 52.0

जुलाई -- 22 -- 42.0

अगस्त -- 04 -- 15.0

अगस्त -- 20 -- 16.0

सितंबर -- 09 -- 23.9

सितंबर -- 10 -- 35.1

सितंबर -- 15 -- 58.0

नोट:- वर्षा का माप मिलीमीटर में है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.