MP में भारी बारिश, तवा डैम के 7 गेट खुले:इंदौर में सड़कों पर भरा पानी, भोपाल-जबलपुर में भारी बारिश का अलर्ट

Updated on 13-09-2022 05:20 PM

मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले 2 दिन जोरदार बारिश होने वाली है। भोपाल में सोमवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी है। इंदौर में रात 9 बजे से 11 बजे तक जोरदार बारिश हुई। छिंदवाड़ा भी सोमवार सुबह से भीग रहा है। मौसम विभाग ने सिस्टम के एक्टिव रहने से भोपाल, सागर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना है। इसके चलते अगले दो दिन तक कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को सिस्टम जबलपुर संभाग में पहुंच गया। इसका असर भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम में अधिक देखने को मिला। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। मंगलवार को सिस्टम सागर और भोपाल के बीच में रहेगा। इस कारण भोपाल, सागर, जबलपुर और नर्मदापुरम में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन संभाग समेत अन्य जिलों में रिमझिम बारिश होगी। अगले दो दिन यानी 14 सितंबर तक सिस्टम एक्टिव रहेगा।

20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश
प्रदेश में सोमवार को जमकर बारिश हुई। भोपाल-इंदौर समेत 20 से ज्यादा जिलों में पानी गिरा। सबसे ज्यादा बारिश खंडवा में रिकॉर्ड की गई। वहीं, भोपाल, इंदौर, नरसिंहपुर, पचमढ़ी, दमोह, बैतूल, मंडला, रायसेन, उमरिया, खरगोन, नर्मदापुरम, जबलपुर, रतलाम, छतरपुर, रीवा, उज्जैन, सीधी, छिंदवाड़ा, सागर और राजगढ़ में भी बारिश हुई। 12 सितंबर से दूसरा सिस्टम एक्टिव होने के कारण प्रदेशभर में बारिश हो रही है।

पचमढ़ी में तीन इंच पानी गिरा
नर्मदापुरम में सुबह से बादलों की आवाजाही शुरू है। पचमढ़ी में 24 घंटे में 3 इंच बारिश हुई है। तवा डैम में जलस्तर में बढ़ोतरी होने से मंगलवार सुबह 7 गेट खोल दिए गए। सुबह 7:30 बजे तक 3 गेट खुले थे। इसके बाद 2 गेट और खोले गए। लगातार पानी बढ़ने से 9.30 बजे 2 गेट खोल दिए गए। सोमवार से 3 गेट खुले थे। 5 गेट 5 फीट तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। अशोकनगर में भी सुबह बारिश हुई। यहां 7 बजे आधे घंटे तक रिमझिम बारिश का दौर चला। सीहोर में भी रात में तेज बारिश हुई। शिवपुरी जिले के करैरा में रात से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बैतूल में भी रात में तेज पानी गिरा। यहां सुबह से रिमझिम हो रही है।

7 साल में सबसे कम बारिश सितंबर में
जुलाई-अगस्त में झमाझम बारिश होने के बाद सितंबर में अब तक कोई भी स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं होने के कारण 11 दिन से अच्छी बारिश नहीं हुई है। ऐसे में प्रदेश के कई इलाकों जैसे, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, रीवा, सीधी, झाबुआ और अलीराजपुर की स्थिति खराब हो गई है। इस साल सितंबर में अब तक बीते 7 साल में सबसे कम बारिश हुई है। अब तक कुल 2.16 इंच पानी ही गिरा है। साल 2019 में 17.48 बारिश हुई थी। यह बीते 10 साल में सबसे ज्यादा थी। हालांकि, अगले दो दिन तेज बारिश होने से बारिश के आंकड़ों में सुधार हो सकता है।

कोटे से 5 इंच बारिश ज्यादा, बढ़ेगा आंकड़ा
मध्यप्रदेश में 1 जून से अब तक करीब 40 इंच बारिश हो चुकी है। सामान्य रूप से अब तक 35 इंच बारिश होना चाहिए। यह सामान्य से 16% ज्यादा है। पूर्वी मध्यप्रदेश की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। छतरपुर, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, पन्ना, रीवा, सतना, सीधी, शहडोल, सिंगरौली, उमरिया और टीकमगढ़ में सामान्य से कम बारिश हुई है। हालांकि सिर्फ रीवा और सीधी ही दो ऐसे इलाके हैं, जहां पर अभी तक कोटे की 70% तक बारिश नहीं हुई है। पश्चिमी मध्यप्रदेश में दतिया (32%) अलीराजपुर (30%) और झाबुआ (26%) ही ऐसे इलाके हैं, जहां पर बारिश का कोटा सामान्य से कम रहा है। इसके अलावा धार, मुरैना और ग्वालियर, में सामान्य से कम बारिश हुई है। दो दिन अच्छी बारिश होने की संभावना के चलते आंकड़ों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.