मध्य प्रदेश के 23 जिलों में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी... ग्वालियर, खरगोन, सीधी में जमकर बरसे बादल

Updated on 16-07-2025 12:10 PM
 भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बुधवार-गुरुवार को रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश (MP Heavy Rainfall Warning) हो सकती है।

यानी रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में आज भारी हो सकती है।

मंगलवार को यहां हुई अच्छी बारिश

मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ग्वालियर में 57, खरगोन में 35, सीधी में 26, उमरिया में 14, रायसेन में आठ, मलाजखंड में छह, दतिया में पांच, शिवपुरी में चार, भोपाल में दो, मंडला एवं सागर में एक मिलीमीटर बारिश हुई।

शेष इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बता दें कि इस सीजन में एक जून से 15 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में 463.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश (270.3 मिमी.) की तुलना में 72 प्रतिशत अधिक है।

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि वर्तमान में एक अवदाब का क्षेत्र राजस्थान के मध्य में बना हुआ है। बुधवार तक इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। उत्तरी झारखंड एवं उससे लगे बिहार पर कम दबाव का क्षेत्र बना है। बुधवार को इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ने के आसार हैं।

मानसून द्रोणिका बीकानेर, उत्तरी राजस्थान के मध्य भाग में बने अवदाब के क्षेत्र से हमीरपुर, उत्तरी झारखंड और उससे लगे बिहार पर बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र से कोंटाई से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से पूर्वी एवं उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

24 घंटे में सीधी, मंडला, खरगोन में हुई अच्छी बारिश

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि झारखंड के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ेगा। इस वजह से उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सीधी में 70.4, मंडला में 49.7, खरगोन में 35.2, शिवपुरी एवं टीकमगढ़ में 14, खजुराहो में 10 मिलीमीटर बारिश हुई।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.